logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: ईशान किशन की फिफ्टी के दम पर भारत ने दिया 170 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के के सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर कुल रन 169 बनाए हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 170 रन बनाने हैं।

एशियन गेम्स में बल्लेबाजी करते ईशान किशन

एशियन गेम्स में बल्लेबाजी करते ईशान किशन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को पहले बैटिंग का मौका दिया था। लगातार अंतराल पर विकेट खोने के बावजूद भारतीय टीम कुल 169 रन बनाने में कामयाब हुई। इस स्कोर में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा जिन्होंने एक छोर को संभाले रखा। दूसरी तरफ, भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। अब यह मैच जीतने के लिए श्रीलंका को 20 ओवर में 170 रन  बनाने होंगे। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

 

इस मैच में कुल 9 बल्लेबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया ने सिर्फ एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खिलाया है। उनके साथ सिर्फ शिवम दुबे ही ऐसे हैं जो तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। 9 बल्लेबाजों के बावजूद भारतीय 200 रनों के आंकड़े को नहीं पार कर पाई क्योंकि लगातार विकेट गिरते रहे। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारत vs श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच कहां दिखेगा?

कैसा खेली टीम इंडिया?

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के तुरंत बाद अभिषेक शर्मा कैच थमा बैठे। उनके बाद आए संजू सैमसन भी तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए। वहीं, ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 38 रन बनाए।

 

कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 13 रन ही बना पाए। वहीं, अक्षर पटेल 8 और तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए। शिवम दुबे 9 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने कुल 3 गेंदें खेलीं और एक शानदार छक्का लगाकर कुल 7 रन बनाए और नाबाद रहे। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहने का असर यह हुआ कि जो भारतीय टीम 200 रन के पार जा सकती थी वह उस लक्ष्य से दूर रह गई।

 

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के वे बड़े फैसले जिनसे बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

ईशान किशन ने दिखाया जलवा

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने एक छोर को संभाले रखा और नाबाद रहे। ईशान किशन ने कुल 4 चौके और 5 छक्के लगाकर सिर्फ 46 गेंदों में 80 रन बनाए। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट खेले और भारतीय टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में कामयाब रहे। 

 

बता दें कि पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। अब इस मैच को जीतने वाली टीम का फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला होना है। फाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल जीतेगी। 

  

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें