logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फुटबॉल मैच में ब्राजील से हारा भारत, 0-4 से मिली शिकस्त

भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेला गया। मेहमान टीम ने भारत को 0-4 से शिकस्त दी।

India vs Brazil

मैत्री फुटबॉल मैच में हारा भारत। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेला गया। मेहमान टीम ने भारत को 0-4 से शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत में ब्राजील का डटकर सामना किया। रक्षात्मक रणनीति बनाए रखने के अलावा मौका मिलने पर आक्रामक रुख भी अपनाया।

 

शुरुआती आधे घंटे तक भारत मैच में मजबूती से डटा रहा। करीब 27 मिनट तक ब्राजील को गोल करने से रोका। 28वें मिनट पर एस्टेवाओ विलियन ने एक तेज शॉट लगाया। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने रोकने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। हाफ टाइम के बाद मैच का रुख एकदम बदल गया। सैमुअल लिनो ने दो गोल दागे। एस्टेवाओ विलियन और पेड्रो के गोल ने ब्राजील को अजेय बढ़त दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बाद KL राहुल ने विंडीज के छुड़ाए छक्के, भारत का स्कोर 350 के पार

उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक

उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक मैच के गवाह बनेंगे, लेकिन स्टेडियम की अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। यह भारत में आयोजित होने वाला फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला था। शुरुआत में स्टेडियम लगभग 30 हजार दर्शकों की भीड़ रही होगी। हालांकि बाद में संख्या बढ़ती गई। 

 

आम तौर पर साल्ट लेक स्टेडियम में मोहन बागान-ईस्ट बंगाल डर्बी के मैचों में करीब 50 हजार तक की भीड़ जुटती है। पिछले साल लियोनेल मेस्सी भी जब यहां पहुंचे थे तो पूरा स्टेडियम भर गया था। उम्मीद के मुताबिक ब्राजील की टीम का वैसा स्वागत नहीं हो सका।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: टीम इंडिया जीत लाई गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से पीटा

 

मैच शुरू होने से ढाई घंटे पहले भी आधिकारिक 'डिस्ट्रिक्ट ऐप' पर कई टिकट उपलब्ध थे। स्टेडियम के बाहर भीड़ सीमित थी और दर्शक दीर्घाओं की ओर बढ़ते समर्थकों का आमतौर पर दिखने वाला सैलाब भी नहीं था। स्टेडियम में कुछ दर्शक ब्राजील की जर्सी पहनकर और कुछ भारतीय झंडे के साथ पहुंचे थे। भारत और उरुग्वे के बीच छह अक्टूबर को एक और मंत्री मैच खेला जाएगा। उरुग्वे की टीम दो बार विश्व चैंपियन रह चुकी है।

 

खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Brazil#India

और पढ़ें