logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया, दूसरा वनडे भी जीतेगी शुभमन गिल सेना?

भारतीय टीम ने पहला वनडे मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया था। अब वह कार्डिफ में खेले जाने दूसरे वनडे मुकाबले को अपने नाम कर इतिहास रचना चाहेगी।

Team India IND vs ENG ODI Series

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया था। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 258 रन पर ढेर करने के बाद 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार छठी जीत थी। शुभमन गिल ब्रिगेड गुरुवार (26 जुलाई) को कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में जीत कर सीरीज अपने नाम करने के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी कायम करना चाहेगी।

 

इससे पहले भारतीय टीम ने 3 बार इंग्लैंड से लगातार 6 वनडे मैच जीते हैं लेकिन वह इस सिलसिले को सातवें मैच नहीं पहुंचा सकी है। शुभमन गिल सेना के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

 

यह भी पढ़ें: कार्डिफ में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है टीम इंडिया, यहीं है इंग्लैंड से दूसरा ODI

शुभमन दूसरे वनडे में खेलेंगे?

शुभमन गिल ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में 80 रन बनाए थे लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। भारत उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा। पिछले कुछ समय में यह पहला अवसर नहीं है जब गिल को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। पिछले साल कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल मैदान से बाहर चले गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तब वह उस सीरीज के बाकी मैच में नहीं खेल पाए थे।

रोहित की फॉर्म पर सवालिया निशान

टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा की फॉर्म पर करीबी नजर रख रहा है। रोहित ने कप्तानी गंवाने के बाद अपने आक्रामक रवैये को छोड़ दिया है लेकिन उन्हें अभी तक इससे खास फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर से 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 46.91 की औसत से 563 रन बनाए हैं। ये आंकड़े अच्छे हैं लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम के मौजूदा हालात ने रोहित के लिए लगभग हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य बना दिया है।

 

रोहित अब इस स्थिति में है कि वह किसी भी चीज को भाग्य के सहारे नहीं छोड़ सकते हैं, क्योंकि टॉप ऑर्डर में ईशान किशन के रूप में विकल्प मौजूद है। रोहित के विपरीत एक अन्य सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली फिटनेस और आंकड़ों दोनों के मामले में बेहतर स्थिति में हैं।

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस बाहर लेकिन एमबापे के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका, मेसी से निकलेंगे आगे?

कोहली पर कोई सवाल नहीं

कोहली ने पिछले साल अक्टूबर से 10 मैचों में 77.62 की औसत से 621 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। वह भी रोहित की तरह पहले मैच में नहीं चल पाए लेकिन टीम में उनके स्थान पर किसी तरह का खतरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि वह भी इंग्लैंड में जल्द ही बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे।

क्या टीम में होगा बदलाव?

पिछले मैच में जीत के बाद गिल ने संकेत दिए थे कि टीम मैनेजमेंट परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाएगा। सोफिया गार्डंस की पिच में अक्सर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मौका मिलता है। ऐसे में भारत गुरनूर बराड़ की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल कर सकता है।

 

बराड़ ने पहले मैच में बेन डकेट और जैकब बेथेल के विकेट लिए लेकिन उन्होंने नौ ओवर में 61 रन लुटा दिए। इसलिए अगर टीम मैनेजमेंट अनुभव को तवज्जो देता है तो अर्शदीप को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। इसका मतलब यह भी है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को फिर से बाहर बैठना होगा। शिवम दुबे और वाशिंगटन दोनों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें एक और मौका मिल सकता है।

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें