logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नंदनी शर्मा को मिली जगह

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में अनकैप्ड पेसर नंदनी शर्मा की एंट्री हुई है। नंदिनी ने पिछले WPL सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

Team India Women's T20 World Cup

हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को शामिल किया गया है। नंदनी की पहली बार टीम इंडिया में एंट्री हुई है। उन्होंने पिछले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की थी, जिसका उन्हें इनाम मिला है।

 

नंदनी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 विकेट झटके थे। उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली अनकैप्ड खिलाड़ी बनी थीं। इस मैच में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। WPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए इंडिया A टीम में चुना गया था।

 

यह भी पढ़ें: थॉमस कप 2026: भारत को लगा करारा झटका, सेमीफाइनल मुकाबले से लक्ष्य सेन बाहर

राधा-यास्तिका की वापसी  

भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में यास्तिका भाटिया और राधा यादव की वापसी हुई है। यास्तिका ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच अगस्त 2025 में खेला था। इसके बाद से वह चोट के चलते बाहर थीं। राधा की वापसी से भारतीय स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी, जिसकी कमान दीप्ति शर्मा संभाल रही हैं। राधा और दीप्ति के अलावा श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल भी स्पिन बॉलिंग के विकल्प हैं।

 

इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम ग्रुप 1 में है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 220 से ज्यादा रन बनाकर फिर हारी RR, कप्तान रियान पराग क्या बोले?

 

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणानी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, राधा यादव।

Related Topic:#Womens T20 World Cup

और पढ़ें