logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG T20: संजू सैमसन या ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी के लिए कौन होगा बाहर?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाना है। टीम इंडिया इस मुकाबले में नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है।

Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (17 सितंबर) खेला जाना है। टीम इंडिया पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब वह क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। दूसरी तरफ अफगानी टीम की नजरें सम्मान बचाने पर होगी। सीरीज में अब तक उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह भारतीय टीम को मुश्किल चुनौती भी नहीं दे पाई है।

 

टीम इंडिया ने पहले दोनों मुकाबले आसानी से जीते हैं। वह आखिरी टी20 में नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके संकेत भी दिए थे। श्रेयस का मानना है कि एशियन गेम्स से पहले सभी खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस मिलना जरूरी है। उनके बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि उनके प्लेइंग-XI में आने पर बाहर कौन जाएगा?

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेशी टीम, चीन बाहर

किसकी जगह वैभव को मिलेगा मौका?

वैभव को इंग्लैंड दौरे पर संजू की जगह खिलाया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू ने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल ओपनिंग स्लॉट में अपनी जगह मजबूत कर ली है। उन्हें बाहर किए जाने की संभावना कम है। ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है। वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद इस सीरीज में उतरे हैं। उन्हें पर्याप्त आराम करने का मौका नहीं मिला, जिसे देखते हुए तीसरे टी20 में उनकी जगह वैभव को खिलाया ज सकता है।

 

संजू विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ईशान की गैरमौजूदगी में अभिषेक को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है। बाएं हाथ का यह ओपनर हाल ही में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में मिडिल ऑर्डर में भी खेलता नजर आया था। ऐसे में वैभव और संजू को ओपनिंग करने के लिए भेज अभिषेक को फर्स्ट डाउन उतारा जा सकता है। या फिर अगर वैभव-संजू की जोड़ी अच्छी शुरुआत देती है तो श्रेयस और तिलक वर्मा को क्रीज पर समय बिताने का मौका देने के लिए अभिषेक को बैटिंग ऑर्डर में और नीचे धकेलने की रणनीति भी उतनी बुरी नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें: 'फैसला BCCI का था', नकवी से ट्रॉफी न लेने पर बोले महिला क्रिकेट टीम के कोच

 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह


और पढ़ें