भारत और अफगानिस्तान के बीच आज (13 जून) से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाना है लेकिन बारिश के खतरे ने फैंस की टेशन बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, धर्मशाला में आज बारिश की संभावना 55% है। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 से होनी है। Accuweather के अनुसार, इस समय बारिश की संभावना 49% है। वहीं आधे घंटे बाद यानी 2 बजे बारिश के चांसेज 70 प्रतिश के आस-पास है।
यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे आज, मोबाइल पर कहां दिखेगा मैच?
मैच होगा या नहीं?
धर्मशाला और उसके आस-पास के इलाकों में कल रुक-रुक बारिश हुई है। आज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि बारिश की प्रबल संभावना मैच की शुरुआत में ही है। शाम के समय मौसम साफ रहेगा। 7 बजे के बाद बारिश के आसार नहीं हैं। इसका मतलब है कि बारिश के खलल के कारण ओवर जरूर कट सकते हैं लेकिन मैच होगा और नतीजा भी आएगा।
भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली वनडे सीरीज
भारत और अफगानी टीम के बीच पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में एशिया कप और वर्ल्ड कप में ही आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान दोनों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 मैच जीते हैं। वहीं एक मुकाबला टाई पर छूटा है।
यह भी पढ़ें: केन विलियमसन ने लिया संन्यास, 16 साल का इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म
भारत की क्या होगी प्लेइंग-XI:
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर हैं। कोहली की जगह ईशान किशन नंबर-3 पर खेल सकते हैं। वहीं हार्दिक को नीतीश कुमार रेड्डी रिप्लेस करेंगे। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी रहेगी। स्पिन डिपार्टमेंट में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हैं। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रिंस यादव या गुरनूर बराड़ खेल सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बराड़
अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम, एएम गजनफर, जियाउर रहमान