भारतीय अंडर-19 टीम इस समय राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की युथ ODI सीरीज खेल रही है। लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (23 सितंबर) को खेला जाना है। इस सीरीज में सबकी निगाहें वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों पर थीं लेकिन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी महफिल लूट ली है।
वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने 2 मैचों में 101.35 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं। वहीं राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्यव द्रविड़ ने 180.76 के स्ट्राइक रेट से 47 रन बटोरे हैं। आर्यवीर और अन्वय दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन इन 3 खिलाड़ियों के सामने उनकी चमक फीकी पड़ गई है।
यह भी पढ़ें: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, अक्षर पटेल ने बचाई लाज
यशबर्धन चौहान
नागालैंड में जन्मे 17 साल के ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान ने गेंद और बल्ले के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह रन बनाने और विकेट चटकाने दोनों के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 176 रन बनाए हैं और 4 विकेट झटके हैं। यशबर्धन ने पहले मुकाबले में 54 रन की पारी खेलने के बाद 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 122 रन जड़े और फिर 56 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।
चिगुरुपति वेंकट
तेज गेंदबाज चिगुरुपति वेंकट अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने दूसरे मुकाबले में 8 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वेंकट ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ युथ टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी खासियत यह है कि वह एक पेसर होकर भी विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर्स लाईं पहला गोल्ड, श्रीलंका को बुरी तरह हराया
वीके वीनित
बाएं हाथ के बल्लेबाज वीके वीनित को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला था। उन्हें दूसरे मैच में खिलाया गया, जिसमें उन्होंने 92 गेंद में 87 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। वीके वीनित पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने इसी साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ युथ वनडे मुकाबले में 131 रन जड़े थे।