logo

मूड

ट्रेंडिंग:

India vs Japan T20: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, अक्षर पटेल ने बचाई लाज

भारत ने जापान के सामने सिर्फ 33 रन का टारगेट रखा था। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई की तिकड़ी ने जापान को 30 रन पर रोक टीम इंडिया को शर्मनाक हार से बचा ली।

India vs Japan Only T20I

केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग से हाथ मिलाते भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम जापान के हाथों हारते-हारते बची है। बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर के मैच में टीम इंडिया ने जापान को सिर्फ 33 रन का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 4 ओवर में 25 रन बना लिए थे। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे। लग रहा था कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को शर्मसार होना पड़ेगा लेकिन अक्षर पटेल ने लाज बचा ली। अक्षर ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन खर्चे और टीम को 2 रन से रोमांचक जीत दिलाई।

 

यह पहला मौका था, जब मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जापान की टीमें आमने-सामने थीं। इस इकलौते टी20 मुकाबले को दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूती देने के लिए 'स्पोर्ट 75' पहल के तहत आयोजित किया गया था, जो बेहद रोमांचक रहा।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर्स लाईं पहला गोल्ड, श्रीलंका को बुरी तरह हराया

भारत की बैटिंग फ्लॉप

बारिश के कारण मुकाबला कई घंटों की देरी से शुरू हुआ। पिच भी काफी धीमी हो चुकी थी, जिससे शॉट खेलना आसान नहीं था। फिर भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत जैसी टीम 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन ही बना सकी। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें चार्ली हारा-हिन्जे ने चलता किया। संजू सैमसन ने 7 गेंद में 9 रन बनाए।

 

ईशान किशन ने 6 गेंद में 3 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बटोरे। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने 3 गेंद में नाबाद 1 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे 1 गेंद खेलकर बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे। भारत की ओर से सिर्फ 2 चौके लगे, जो संजू और श्रेयस के बल्ले से आए। जापान के लिए हारा-हिन्जे ने 2 विकेट लिए। इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने 1-1 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत की बड़ी छलांग

जापान ने रोक दी थी सांसें

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान ने पहले 2 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरा ओवर लेकर रवि बिश्नोई के खिलाफ उसने 10 रन बटोर लिए, जिससे भारतीय फैंस की सांसें कुछ देर के लिए थम गई थी। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर ने फिर से टाइट ओवर डाले और जापान को उलटफेर करने से रोक दिया। अक्षर ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्चे, जबकि वॉशिंगटन ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए।


और पढ़ें