logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KL राहुल इंजर्ड, ईशान किशन IN, दूसरे वनडे में टीम इंडिया की पहले बैटिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है।

Ishan Kishan Century

ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया को पहले बैटिंग मिली है। मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। इसलिए उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। जोश टंग और लियाम डावसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। गस एटकिंसन और साकिब महमूद की प्लेइंग-XI में एंट्री हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 18 कैरेट सोना... इटली में डिजाइन, ऐसा है FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इतिहास

भारतीय टीम की गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं 

इंग्लैंड की टीम जहां एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरी है, वहीं भारतीय टीम ने अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर दोनों को फिर से एक साथ खिलाने का फैसला किया है। अक्षर ने एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट लेने के अलावा नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। सुंदर ने 4 ओवर डाले थे लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके। हालांकि उन्होंने बल्ले से कमाल किया था और अक्षर के साथ देकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मेसी-यमाल की तस्वीर वायरल, क्या है इसकी कहानी?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा , शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह , गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद


और पढ़ें