भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है।
जसप्रीत बुमराह
घुटने की चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं। केएल राहुल की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है।
वॉशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे में चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में टीम इंडिया को प्लेइंग-XI कुछ बदलाव करने पड़े हैं। राहुल की वापसी के बावजूद ईशान किशन अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। शिवम दुबे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका मिला है।
यह भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड में कितने ODI सीरीज जीते हैं, धोनी के क्लब में शामिल होंगे गिल?
एक स्पिनर के साथ उतरी टीम इंडिया
भारतीय टीम लॉर्ड्स में अक्षर पटेल के रूप में सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरी है। चार तेज गेंदबाज खेल रहे हैं। शुभमन ने टॉस के दौरान कहा कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को उतनी मदद नहीं मिल रही है, इसलिए हमने चार तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान ने यह भी बताया कि वह भी टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते।
शुभमन का मानना है कि पिछले मुकाबले में हार कारण मिडिल ओवर्स में गुच्छे में विकेट खोना रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुकाबले में शुरू में विकेट मिले जाएंगे, तो टीम इंडिया मैच पर पकड़ बना लेगी।
यह भी पढ़ें: 'गोल्डन बूट' कभी नहीं जीत पाए हैं मेसी, फाइनल में एमबापे को छोड़ेंगे पीछे?
इंग्लैंड ने किया 1 बदलाव
इंग्लैंड की प्लेइंग-XI में जोश टंग की वापसी हुई है। उन्होंने साकिब महमूद को रिप्लेस किया है। इंग्लैंड के पास आदिल रशीद के साथ विल जैक्स के रूप स्पिन का दूसरा विकल्प मौजूद है। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। हम बड़ा स्कोर खड़ा कर भारत पर दबाव डालना चाहेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत -
रोहित शर्मा
,
शुभमन गिल
(कप्तान),
विराट कोहली
, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग