भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भी भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा। टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। पहला मुकाबला बारिश में धुलने के बाद इंग्लैंड ने अगले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब मेजबान टीम सीरीज अपने नाम करने उतरेगी। वहीं भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में वापसी करने पर होंगी।
ब्रिस्टल में टूटेगा हार का सिलसिला?
टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। आयरलैंड के खिलाफ उसे 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से पिट रही है। मैनचेस्टर में भारतीय टीम ने 190 रन बनाने के बाद हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया था। मंगलवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में उसे 125 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। टी20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी हार रही। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सीरीज में वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी।
भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि वह ब्रिस्टल के ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं हारी है। वह इस मैदान पर जीत का सिलसिला बरकरार रख हार का क्रम तोड़ना चाहेगी। भारत ने इस मैदान पर 3 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने 2018 में यहां टी20 में भी जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में
विराट कोहली
की कप्तानी वाली टीम ने
रोहित शर्मा
के नाबाद शतक की मदद से 199 रन के टारगेट को 18.4 ओवर में ही चेज कर लिया था।
यह भी पढ़ें: अब गलती नहीं ईशान... भनक भी नहीं लगेगी और टीम इंडिया से कट जाएगा पत्ता!
कैसा खेलेगी ब्रिस्टल की पिच?
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर आमतौर पर टी20 इंटरनेशनल में बड़े स्कोर बनते हैं। गुरुवार को भी रनों की बारिश हो सकती है। हालांकि टी20 ब्लास्ट में यहां पिछले 5 मुकाबलों में औसत स्कोर सिर्फ 156 रन रहा है। इस मैदान के आकार की बात करें तो सीधी बाउंड्री छोटी है लेकिन कुछ पॉकेट काफी बड़े हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को मैदान का आकार ध्यान में रखकर बड़े शॉट खेलने होंगे। मैच के समय यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना को जिताना चाहता है FIFA? मेसी की टीम पर लगे आरोपों की वजह जानिए
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत -
वैभव सूर्यवंशी
, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग