logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG: बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया, शिवम दुबे की चढ़ेगी बलि?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज है। श्रेयस अय्यर सीरीज में वापसी के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं।

Shivam Dube Bowling

शिवम दुबे, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज (9 जुलाई) ब्रिस्टल में खेला जाना है। 5 टी20 मैचों की इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया करो या मरो की स्थिति में है। अगर आज भी भारतीय टीम को शिकस्त मिलती है तो यह उसकी लगातार दूसरी सीरीज हार होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम आयरलैंड से 2 मैचों की टी20 सीरीज गंवाकर आ रही है। ऐसे में वह एक और सीरीज हार से बचने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है।

कौन होगा बाहर, किसे मिलेगा मौका?

टॉप ऑर्डर में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। इसके बाद ईशान किशन, श्रेयस और उप-कप्तान तिलक वर्मा आएंगे। लोअर ऑर्डर में शिवम दुबे को बाहर कर सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में टॉप-7 में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यह टीम के लिए समस्या बन गई है।

 

शिवम दुबे ने सीरीज के पहले मुकाबले में 21 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह लगातार दो बार फेल हुए हैं। उन्हें तीसरे टी20 मैच में नंबर-8 पर उतारा गया था। लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को बनाने के लिए शिवम दुबे को हर्षित राणा से भी नीचे भेजा गया। हालांकि यह रणनीति भी काम नहीं आई शिवम दुबे फिर उसी पुराने अंदाज में आउट हो गए। जोश टंग की तेज और हार्ड लेंथ गेंद पर वह असहाय नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: जहां कभी नहीं हारी टीम इंडिया, वहां इंग्लैंड से चौथा मैच, सीरीज में करेगी वापसी?

वॉशिंगटन सुंदर के लिए बनेगी जगह?

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद ही वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप कर दिया था। सुंदर को बाहर करने से टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी खल रही है। इसी का नतीजा है कि जल्दी-जल्दी 2-3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया अपने चिर-परिचित अंदाज में नहीं खेल पा रही है। इस समस्या को सुलझाने के लिए खराब फॉर्म से गुजर रहे वरुण चक्रवर्ती की सुंदर को खिलाया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - वैभव सूर्यवंशी , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/वॉशिंगटन सुंदर

 

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग


और पढ़ें