logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG ODI: भारत या इंग्लैंड... कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में कौन है मजबूत?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। इंग्लैंड ने भी पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं।

Shubman Gill Harry Brook IND vs ENG ODI

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (16 जुलाई) है। भारतीय समयानुसार, यह मैच शाम 5:30 बजे से कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। शुभमन गिल ब्रिगेड ने पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। अब उसकी निगाहें सीरीज अपने नाम करने पर है।

 

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया था। गुरनूर बराड़ ने 13वें ओवर में 2 विकेट लिए। अगले ओवर में बुमराह ने इंग्लिश कप्तान ब्रूक को चलता किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में 2 विकेट लेकर इंग्लैंड की आधी टीम 80 रन पर ढेर कर दी थी। कप्तान शुभमन गिल पेस बॉलिंग यूनिट से दूसरे वनडे में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम वापसी करने के फिराक में है।

 

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे का समय बदला, कितने बजे से शुरू होगा मैच?

कार्डिफ में किसका पलड़ा भारी?

इंग्लैंड ने कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में अब तक 17 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 10 जीत दर्ज की है। 4 मुकाबलों में उसे हार मिली है, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। पिछले 5 मैचों की बात करें तो इंग्लिश टीम ने 4 जीत हासिल किए हैं। वहीं भारतीय टीम इस मैदान पर 4 वनडे मैच खेली है, जिसमें से उसने 3 जीते हैं। टीम इंडिया ने यहां 2011 में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद जीत की हैट्रिक लगाई है।

 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड से सोफिया गार्डंस पर 3 साल पहले मिली हार का बदला 2014 में लिया था। इस बीच टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के दौरान इस मैदान पर साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को पटखनी दी थी। 

 

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना से जीत रहा था इंग्लैंड, कोच की डिफेंसिव रणनीति ने हरवा दिया!

कार्डिफ का सोफिया गार्डंस स्टेडियम, Photo Credit: BCCI/X

सोफिया गार्डंस में खेल चुके हैं गिल

भारत की टीम सोफिया गार्डंस में 12 साल बाद कोई वनडे मुकाबला खेलने उतर रही है। ऐसे में परिस्थितियों से सांमजस्य बैठाना चुनौतीपूर्ण होगा। शुभमन गिल का अनुभव टीम को काम आ सकता है। उन्होंने 2022 में ग्लैमॉर्गन के विदेशी खिलाड़ी के तौर पर यहां तीन मैच खेले थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत -  रोहित शर्मा , शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्राइडन कार्स, साकिब महमूद

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें