logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs ENG Live: संजू के बाद सूर्या भी OUT, 250 जाएगा स्कोर?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Sanju Samson vs England T20 WC

शॉट खेलते संजू सैमसन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन टीम में आए हैं। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हारने के बाद उतने उदास नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे।

 

पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी ये दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 2022 में जीत दर्ज की तो भारतीय टीम ने 2024 में बाजी मार बदला पूरा किया। अब टीम इंडिया अपना दबदबा कायम करना चाहेगी। हालांकि भारत को सावधान रहना होगा, क्योंकि नॉकआउट मुकाबलों में वानखेड़े स्टेडियम टीम इंडिया के लिए लकी नहीं रहा है। 2023 ODI वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को छोड़ दें तो भारतीय टीम यहां 2016 टी20 वर्ल्ड कप और 1987 ODI वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हार चुकी है। 1987 में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को शिकस्त दी थी। देखना होगा कि इस बार ऊंट किस करवट बैठता है। वानखेड़े से पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

भारत बनाम इंग्लैंड, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-03-05T20:14

सैमसन 89 रन बनाकर OUT

संजू सैमसन 89 रन की यादगार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें 15 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था। इसका फायदा उठाकर संजू ने भारत को विशाल स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है।

2026-03-05T19:45

संजू-ईशान की साझेदारी टूटी

आदिल रशीद ने ईशान किशन का विकेट लेकर संजू सैमसन के साथ उनकी 97 रन की साझेदारी तोड़ दी है। 9.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/2 हो गया है। ईशान 18 गेंद में 39 रन की अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे को नंबर-4 पर भेजा गया है।

2026-03-05T19:35

संजू सैमसन की फिफ्टी

संजू सैमसन ने 26 गेंद में फिफ्टी ठोक दी है। संजू ने आठवें ओवर की चौथी गेंद को छक्के के लिए भेज स्टाइल में अपना अर्धशतक पूरा किया।

2026-03-05T19:32

संजू-ईशान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

संजू सैमसन ने पावरप्ले खत्म होने के बाद गेंदबाजी करने आए आदिल रशीद की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा है। इस शॉट के साथ उनके और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारत का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है।

2026-03-05T19:21

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 5 ओवर के अंदर 50 के पार पहुंचा दिया है।

2026-03-05T19:09

फिर ऑफ स्पिनर का शिकार बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा एक बार फिर ऑफ स्पिनर का शिकार बन गए हैं। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें विल जैक्स ने पवेलियन भेज इंग्लैंड को पहली सफलता दिला दी है। अभिषेक 7 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं।

2026-03-05T19:01

भारत की बैटिंग शुरू

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। जोफ्रा आर्चर के सामने संजू सैमसन स्ट्राइक ले रहे हैं।

2026-03-05T18:53

65 मीटर की है स्क्वेयर बाउंड्री

भारत-इंग्लैंड मुकाबले में 7 नंबर की पिच का इस्तेमाल हो रहा है। स्ट्रेट बाउंड्री 75 मीटर की, जबकि स्क्वेयर बाउंड्री सिर्फ 65 मीटर की है।

2026-03-05T18:35

भारत की प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

2026-03-05T18:35

सूर्या बोले, 'हम बैटिंग ही करना चाहते थे'

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।

2026-03-05T18:35

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डावसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद

2026-03-05T18:32

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया है। रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन टीम में आए हैं।

2026-03-05T18:27

टीम इंडिया को मिलेगा सिक्के का साथ?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में टॉस जीता था, जो अहम साबित हुआ था। देखना होगा कि आज उन्हें सिक्के का साथ मिलता है या नहीं।

2026-03-05T18:02

दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें वानखड़े स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। अब से थोड़ी देर में टॉस होना है।

2026-03-05T17:45

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डावसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap