logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जापान के खिलाफ आखिरी ओवर में बवाल, अंपायर से क्यों भिड़े श्रेयस-अक्षर?

भारत और जापान के बीच टी20 मैच में टीम इंडिया आखिरी बॉल तक संघर्ष करती रही। आखिरी ओवर के दौरान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और अंपायर क्रिस ब्राउन के बीच बहस हो गई।

India vs Japan last over drama Shreyas Iyer Axar Patel and umpire Chris Brown

भारत बनाम जापान मैच के आखिरी ओवर ड्रामा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और जापान के बीच खेले गए एकमात्र टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद तक जोर लगाना पड़ा। जापान ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को कड़ी टक्कर दी और एक समय मुकाबला उसके हाथ में जाता दिख रहा था। आखिरी ओवर में वाइड के एक फैसले को लेकर मैदान पर ऐसा ड्रामा हुआ कि अंपायरों को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और अंपायर क्रिस ब्राउन के बीच बहस देखने को मिली।

 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती पांच ओवर में सिर्फ 32 रन बनाए थे। इसके बाद जापान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर शुरू होने से पहले उसे जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद अक्षर पटेल को थमाई। अक्षर ने भारत को जीत तो दिला दी लेकिन इस ओवर में वाइड को लेकर हुए विवाद ने मुकाबले को खासा रोमांचक बना दिया।

 

यह भी पढ़ें: India vs Japan T20: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, अक्षर पटेल ने बचाई लाज

अंपायर से क्यों भिड़े श्रेयस-अक्षर?

जापान को छह गेंदों पर आठ रन चाहिए थे। ओवर में आगे बढ़ते हुए जब उसे चार गेंदों पर छह रन की जरूरत थी तब अक्षर की एक गेंद लेग साइड की ओर चली गई। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। इससे जापान के लक्ष्य में एक रन कम हो गया। अगली गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज अलेक्जेंडर शिराई पैटमोर रिवर्स स्वीप खेलने की तैयारी में थे। अक्षर ने गेंद की लाइन बदल दी और गेंद फिर लेग साइड की ओर चली गई। अंपायर ने इसे भी वाइड दे दिया। यहीं से मैदान पर विवाद शुरू हो गया।

 

दूसरी वाइड के फैसले से अक्षर पटेल सहमत नहीं थे। उन्होंने मैदान पर ही अंपायर के सामने अपनी आपत्ति जताई। कप्तान श्रेयस अय्यर भी अंपायर से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। इस मुकाबले में थर्ड अंपायर उपलब्ध नहीं था, इसलिए इस फैसले को चुनौती देने के लिए DRS का विकल्प भी मौजूद नहीं था। इसके बाद अंपायरों ने आपस में चर्चा की और अपना फैसला बदल दिया। दूसरी वाइड को हटाकर गेंद को डेड बॉल करार दिया गया। इस बदलाव के बाद जापान को तीन गेंदों पर छह रन बनाने थे।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर्स लाईं पहला गोल्ड, श्रीलंका को बुरी तरह हराया

फैसला बदलने के बाद जापान के पास जीत का मौका बना हुआ था लेकिन अक्षर पटेल ने आखिरी तीन गेंदों पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम ने मुकाबला दो रन से अपने नाम कर लिया। इस तरह जापान बड़ा उलटफेर करने से चूक गया।


और पढ़ें