logo

ट्रेंडिंग:

कब और कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच? फ्री में यहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मैच में भारत और नीदरलैंड्स की टक्कर होनी है। टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंच चुकी है, जबकि नीदरलैंड्स के पास बेहद कम चांसेज हैं।

India vs Netherlands

सूर्यकुमार यादव और स्कॉट एडवर्ड्स, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में आज (18 फरवरी) भारतीय टीम का नीदरलैंड्स से सामना होना है। दोनों टीमों की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया विजयरथ पर सवार है। भारतीय टीम ने अमेरिका और नामीबिया को शिकस्त देने के बाद पिछले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। अब उसकी नजरें अजेय रहते हुए अगले राउंड में कदम रखने पर है। दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं।

 

डच टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ लगभग उलटफेर कर दिया था लेकिन मैक्स मैक्स ओ डाउड ने अहम मौके पर फहीम अशरफ का कैच टपका दिया,  जिससे उसे करीबी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद नीदरलैंड्स ने नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर कमबैक किया लेकिन अगले मैच में अमेरिका ने उसे हराकर लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अगर नीदरलैंड्स को सुपर-8 में पहुंचना है तो उसे दुआ करनी होगी कि आज दोपहर में पाकिस्तान को नामीबिया हरा दे और फिर वह भारत के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करे, तभी उसके लिए बात बनेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'मैच से पहले बर्तन धोने पड़े...', पाकिस्तानी टीम के साथ क्या हो रहा है?

कितने बजे से शुरू होगा IND vs NED मैच?

भारत बनाम नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND vs NED मैच?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मुफ्त में इस मुकाबले को डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल लगाकर देखा जा सकता है।

मोबाईल पर कैसे देखें IND vs NED मैच?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

 

यह भी पढ़ें: 67 साल में पहली बार..., बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा J&K

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

 

नीदरलैंड्स - माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासे


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap