logo

ट्रेंडिंग:

67 साल में पहली बार..., बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा J&K

अब तक कमजोर टीम मानी जा रही जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

jammu kashmir cricket team

जीत का जश्न मनाती जम्मू-कश्मीर की टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल को हरा दिया है। कागजों पर मजबूत दिख रही बंगाल की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 99 रनों पर सिमट गई थी। नतीजा यह हुआ कि 67 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 8.4 करोड़ में बिकी आकिब नबी डार ने इस मैच में कुल 9 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने भी कुल 9 विकेट लिए लेकिन उनकी टीम यह मैच नहीं जीत पाई। 

 

दूसरी पारी में सिर्फ 99 रन पर सिमटने के बाद बंगाल ने जम्मू कश्मीर के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा था। जम्मू कश्मीर ने 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से वंशज शर्मा ने नाबाद 43 और अब्दुल समद ने नाबाद 30 रन बनाए। इससे पहले तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में नौ विकेट लेकर बंगाल की जीत की संभावनाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। दो बार के चैंपियन बंगाल को जम्मू-कश्मीर के हाथों हार मिली है और जम्मू-कश्मीर का मुकाबला फाइनल में कर्नाटक से होने की उम्मीद है। पहले सेमीफाइनल मैच का नतीजा अभी नहीं आया है लेकिन चौथे दिन कर्नाटक ने उत्तराखंड पर 500 से ज्यादा रनों की बढ़त ले रखी है।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की तरह पाकिस्तान भी होगा बाहर? जान लीजिए मैच कहां देखना है

कैसे हार गया बंगाल?

 

बता दें कि जम्मू कश्मीर ने पहली बार 1959-60 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और तब से लेकर अब तक उसे मजबूत दावेदार नहीं माना जाता था। जम्मू कश्मीर ने 2013-14 के सत्र में एक दशक से अधिक समय में पहली बार नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को तीसरे के दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 43 रन बनाए थे। उसने चौथे दिन की शुरुआत में ही कल के नॉटआउट बल्लेबाज शुभम पुंडीर (27) और कप्तान पारस डोगरा (09) के विकेट गंवा दिए लेकिन वंशज और अब्दुल समद ने बंगाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 55 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: अब तो मोहम्मद शमी को खिलाना ही पड़ेगा, एक पारी में ले लिए 8 विकेट

 

बंगाल ने इस मैच की अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए थे जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर ने 302 रन बनाए। हालांकि, बंगाल पहली पारी की मामूली बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया और उसकी टीम दूसरी पारी में केवल 99 रन पर आउट हो गई। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करके एक ही पारी में 8 विकेट ले लिए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उनकी टीम के बल्लेबाज धराशायी हो गए जिसका नतीजा यह हुआ कि जम्मू-कश्मीर ने फाइनल में जगह बना ली।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap