टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के लिए 7 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आठवीं टीम के तौर पर रेस में तीन टीमों का नाम है। इसमें पाकिस्तान के अलावा अमेरिका और नीदरलैंड की टीमें भी हैं। इनमें से दो टीमों को आज अपने मैच खेलने हैं। पाकिस्तान को खुद से कमजोर नामीबिया टीम के खिलाफ बस एक जीत चाहिए। वहीं, नीदरैंलड के पास मौका है कि अगर वह भारत को बड़े अंतर से हरा दे और नेट रनरेट बेहतर कर ले तो वह भी सुपर-8 में पहुंच सकता है। पाकिस्तान फिलहाल ग्रुप A में तीसरे नंबर पर है और उसे एक जीत की दरकार है।
पाकिस्तान टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और दो में उसी जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, नामीबिया की टीम को अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं और दो जीत, दो हार के साथ वह नंबर 2 पर है। अगर पाकिस्तान अपना मैच हार जाता है तो अमेरिका अपने आप क्वालिफाई हो जाएगा। अगर पाकिस्तान हार जाए और नीदरलैंड बड़े अंतर से भारत को हरा सके तो नीदरलैंड के पास भी मौका है। हालांकि, अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए दोनों टीमों के लिए भारत या पाकिस्तान को हरा पानी मुश्किल ही लग रहा है।
यह भी पढ़ें: नेपाल ने 12 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में जीता मैच, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया
कैसे रहे हैं पुराने मुकाबले?
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आज तक एक ही टी20 मैच हुआ है। साल 2021 में अबूधाबी में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हराया था। इसी तरह भारत और नीदरलैंड्स के बीच भी एक ही टी20 मैच हुआ है। साल 2022 में हुए इस मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया था।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 2:30 बजे दोपहर में हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: कनाडा को हराकर सुपर-8 में पहुंचा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
अगर आप घर पर बैठकर टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अगर आप मोबाइल पर मैच का मजा लेना चाहते हैं तो अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करिए और इसी ऐप में आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम या फखर जमां में से कोई एक, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी या सलमान मिर्जा में से कोई एक, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
नामीबिया: गेरहार्ड एरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), जैन फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जैन निकोल, जेजे स्मिट, डायलन लीचर, रुबेन ट्रंपलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नाड स्कॉल्ज और मैक्स हिंगो।