logo

ट्रेंडिंग:

नेपाल ने 12 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में जीता मैच, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मैच नेपाल के लिए खास साबित हुआ। यह मैच 17 फरवरी को नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। नेपाल ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

T20 World Cup 2025 Scotland vs Nepal highlights

नेपाल क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मैच नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। यह मैच 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। यह एक रोमांचक मैच था। इस रोमांचक मैच में नेपाल ने आखिरी चार ओवर में पासा पलट दिया और सात विकेट से जीत हासिल की।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की यह पहली जीत है। नेपाल की जीत के साथ ही टूर्नामेंट में उनका कैंपेन खत्म हो गया। नेपाल ग्रुप सी में है और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेपाल के साथ स्कॉटलैंड और इटली टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: सुपर 8 में कब और किससे होगा टीम इंडिया का मुकाबला? जानें भारत का पूरा शेड्यूल

स्कॉटलैंड की पारी

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उरती स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही। शुरू के 12 ओवर में स्कॉटलैंड ने एक विकेट खोकर 101 रन बनाए। बाकी बचे हुए आठ ओवर में टीम ने छह विकेट खोकर 69 रन बनाए। नतीजतन स्कॉटलैंड 20 ओवर में सात विकेट खोकर 170 रन बना सका।

स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए, जबकि जॉर्ज मुन्से ने 27 रन बनाए। दूसरी ओर, सोमपाल कामी ने नेपाल के लिए तीन विकेट लिए। नंदन यादव ने दो विकेट लिए, जबकि रोहित पौडेल और कुशल भुर्टेल ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: नहीं हो पाया जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

नेपाल की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत धीमी रही। पहले 12 ओवर में नेपाल ने 2 विकेट खोकर 87 रन बनाए। लेकिन टीम ने वापसी करते हुए बचे हुए 8 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 84 रन बनाए। नतीजतन नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बनाए और 4 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया।

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए, जबकि कुशल भुर्टेल ने 43 रन बनाए। दूसरी ओर स्कॉटलैंड के लिए अकेले माइकल लीस्क ने तीनों विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

नेपाल को 12 साल बाद मिली जीत

यह मैच नेपाल के लिए खास बन गया, क्योंकि इसने 12 साल में उनकी पहली टी20 वर्ल्ड कप के कोई मैच में जीत दर्ज की। नेपाल ने अपने क्रिकेट इतिहास में इस टूर्नामेंट में तीन जीत दर्ज की हैं।

  • 2014: बनाम हांगकांग (नेपाल 80 रन से जीता)
  • 2014: बनाम अफगानिस्तान (नेपाल 9 रन से जीता)
  • 2026: बनाम स्कॉटलैंड (नेपाल 7 विकेट से जीता)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap