logo

ट्रेंडिंग:

बॉयकॉट से लेकर बेइज्जती तक... मोहसिन नकवी के सामने 6 बार हारा पाकिस्तान

जब पीसीबी भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बॉयकॉट करने पर चर्चा कर रहा था, तब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच खेलकर बेइज्जती का सामना करना पड़ा।

Pakistan performance during Mohsin Naqvi tenure

मोहसिन नकवी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। पाकिस्तान के मैच हारने के तुरंत बाद उन्हें स्टेडियम से निकलते देखा गया।

 

इस मैच के शुरू होने से पहले, पाकिस्तान के तरफ से काफी ड्रामा देखने को मिला, जिसकी लीडरशिप खुद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने की। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया, लेकिन फिर, पलटकर पाकिस्तान ने मैच खेलने का फैसला किया। मैच से पहले जहां भारत और पाकिस्तान दोनों ही मजबूत स्थिति में दिख रहे थे, वहीं आधे समय के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी होकर मैच 61 रन से जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने PAK के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गंभीर और कोहली को छोड़ा पीछे

मोहसिन के सामने में कब-कब पाकिस्तान हारा

मोहसिन नकवी को 6 फरवरी, 2024 को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का चेयरमैन चुना गया था। तब से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल छह मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने सभी में पाकिस्तान को हराया है।

  • 9 जून 2024 (न्यूयॉर्क, टी20 वर्ल्ड कप): भारत ने 6 रन से जीत हासिल की।
  • 23 फरवरी 2025 (दुबई, चैंपियंस ट्रॉफी): भारत 6 विकेट से जीता।
  • 14 सितंबर 2025 (दुबई, एशिया कप): भारत ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया।
  • 21 सितंबर 2025 (दुबई, एशिया कप): भारत 6 विकेट से विजयी रहा।
  • 28 सितंबर 2025 (दुबई, एशिया कप): भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
  • 15 फरवरी 2026 (कोलंबो, टी20 वर्ल्ड कप): भारत ने 61 रन से शानदार जीत पाई।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट हुए अभिषेक, कोहली-गंभीर के साथ नाम कैसे जुड़ गया?

पाकिस्तान ने किया था बॉयकॉट ड्रामा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने काफी ड्रामा किया। जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से निकाल दिया, तो पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया। हालांकि, मैच से करीब एक हफ्ते पहले पाकिस्तान ने मैच खेलने का फैसला किया। इससे बोर्ड को काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap