logo

ट्रेंडिंग:

ईशान किशन ने PAK के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गंभीर और कोहली को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Ishan Kishan creates history breaks Gautam Gambhir Virat Kohli Record

गौतम गंभीर, ईशान किशन और विराट कोहली, Photo Credit: PTI | BCC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच बहुत रोमांचक रहा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने शानदार पारी खेलकर भारत को मैच में बनाए रखा। इसके साथ ही ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में ईशान किशन ने कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 192.50 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका विकेट सैम अयूब ने लिया।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से No hanshake, हाथ मिलाना तो दूर सूर्या ने पाक कप्तान को भाव तक नहीं दिया

IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक

ईशान किशन के नाम अब भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद के नाम था।

  • 27 बॉल: ईशान किशन (2026)
  • 32 बॉल: इफ्तिखार अहमद (2022)
  • 33 बॉल: मिस्बाह उल हक (2007)
  • 34 बॉल: विराट कोहली (2016)
  • 38 बॉल: गौतम गंभीर (2007)

इस मामले में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

ईशान किशन ने महज 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ वे भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

  • मोहम्मद हफीज: 23 गेंद (2012)
  • अभिषेक शर्मा: 24 गेंद (2025)
  • ईशान किशन: 27 गेंद (2026)
  • युवराज सिंह: 29 गेंद (2012)

यह भी पढ़ें: धोनी की बायोपिक ने बदली जिंदगी... क्या है इस 'बवाली' पाकिस्तानी स्पिनर की कहानी?

गौतम गंभीर को पछाड़ा

ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वे भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में चौथा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

  • विराट कोहली: 82* रन (मेलबर्न)
  • मोहम्मद रिजवान: 79* रन (दुबई)
  • विराट कोहली: 78* रन (कोलंबो)
  • ईशान किशन: 77 रन (कोलंबो)
  • गौतम गंभीर: 75 रन (जोहान्सबर्ग)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap