भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय हैंडशेक नहीं किया।
टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप से ही पाकिस्तान के खिलाफ 'No Handshake' पॉलिसी के साथ उतर रही है। सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप मैच में भी इसी पॉलिसी को अपनाया। साथ ही इस बात की भी पूरी संभावना है कि भारतीय टीम मैच के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाएगी।
यह भी पढ़ें: 'जिससे चाहे कर ले शादी…', ईशान किशन की गर्लफ्रैंड पर क्या बोले दादा?
पाकिस्तान की नहीं चली 'नौटंकी'
एशिया कप के दौरान जब भारतीय टीम ने हैंडशेक से इनकार किया था, तब पाकिस्तान में जमकर बवाल मचा। वहीं कथित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने शर्त रखी थी कि भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे, तभी वह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा। मगर अब साफ हो गया है कि ICC की मीटिंग में उसकी सारी मांग ठुकरा दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: 'जंग हो या क्रिकेट का मैदान, जीतेंगे हम,' मैच पर क्या बोल रहे लोग?
टीम इंडिया की पहले बैटिंग
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सलमान अली आगा ने कहा कि हम बिना किसी बदलाव के उतर रहे हैं। भारतीय टीम ने दो बदलाव किया। अभिषेक शर्मा की प्लेइंग-XI में वापसी हुई। उनके लिए संजू सैमसन को जगह खाली करनी पड़ी। इसके अलावा अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को खिलाया गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद