logo

ट्रेंडिंग:

Ind vs Pak: 'जंग हो या क्रिकेट का मैदान, जीतेंगे हम,' मैच पर क्या बोल रहे लोग?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबले में दोनों मुल्कों के लोगों का हाल, वैसा ही होता है, जैसा युद्ध काल में होता है। अब लोग क्या कह रहे हैं, आइए जानते हैं।

IND vs Pak

पटना में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले से पहले पटना में जुटे लोग। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच जिस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की खूब किरकिरी हुई, उस मुकाबले का अहम दिन आज है। श्रीलंका के कोलंबो में बना 'प्रेमदासा स्टेडियम' जंग का मैदान बनने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला इस मुकाबले को भारत के लोग 'एक और ऑपरेशन सिंदूर' बता रहे हैं। भारत की जीत के लिए देश के अलग-अलग कोने में यज्ञ-हवन भी शुरू हो चुका है। लोगों को उम्मीद है कि भारत एक बार फिर क्रिकेट के मैच में भी अपना दबदबा साबित करेगा। 

अभी तक भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की टीमें मजबूत स्थिति में हैं। भारत ने USA के खिलाफ मुश्किल जीत के बाद नामीबिया को आसानी से हराया है, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स से कड़ी टक्कर के बाद USA को हराया। यह T20 वर्ल्डकप में लगातार पांचवीं बार ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत है, जहां भारत का रिकॉर्ड शानदार है।

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान मैच कहां देखें, क्या होगी प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ कितना मजबूत है भारत?

भारत ने अब तक T20 वर्ल्डकप मुकाबलों में 8 में से 7 मैच जीते हैं। कोलंबो में मौसम खराब दिख रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन भर में बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है। मैच शुरू होने से पहले और शुरुआती घंटों में भारी बारिश की आशंका। शाम में स्थिति सुधर सकती है, लेकिन रुकावट या मैच रद्द होने का स्ट्रॉन्ग चांस है। कट-ऑफ टाइम 11:10 PM तक है। उसके बाद नतीजों के लिए कम से कम 5-5 ओवर के मैच जरूरी होंगे, वरना पॉइंट्स शेयर हो सकते हैं। कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। 

 

 

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर लोग क्या कह रहे हैं?

भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले पर इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन, नेहा सिंह ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरा भाई आज चौके-छक्के मारकर इंडियन टीम को मैच जिताए। वह ऐसे ही खेलता रहे और अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देता रहे। पूरी इंडियन टीम बेस्ट परफॉर्मेंस देगी।'

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: वह एक साधारण ऑफ स्पिनर है... सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को धो दिया

 

 


RJD MP मनोज झा ने कहा, 'मैं साफ-साफ कहूंगा, हमने बहुत हास्यास्पद हो गई है। वे खेलेंगे, और मीडिया इस पर फोकस करेगा कि वे हाथ मिलाते हैं या नहीं। क्या यह मजेदार नहीं है? क्या यह इंडिया जैसे बड़े देश की इमेज खराब करने की कोशिश नहीं है? मुझे पता है कि इसमें अरबों रुपये लगे हैं। उन्होंने पहलगाम अटैक के ठीक बाद खेला था, इसलिए मैं कहती हूं कि या तो खेलें या नहीं। दिखावे या धोखे से किसी भी नैरेटिव को मानने की कोशिश न करें।'

यह भी पढ़ें: 'हम कल देखेंगे...' भारत के साथ मैच से पहले क्या बोले पाक कप्तान सलमान आगा?

 

अयोध्या में संतों ने आज पाकिस्तान के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा की है।  

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत की जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

'जीते थे, जीते हैं, जीतेंगे'

क्रिकेट फैन विजय प्रकाश गुप्ता ने कहा, 'हमने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर हराया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारत ने करारी हार दी है। सीमा पर जंग हो या क्रिकेट के पिच पर, हम हर मोर्चे पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हैं। हम इस बार भी हराएंगे। हम जीते थे, जीते हैं और हमेशा जीतेंगे।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap