logo

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK: वह एक साधारण ऑफ स्पिनर है... सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को धो दिया

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उस्मान तारिक की खूब चर्चा हो रही है। उन्हें टीम इंडिया के लिए बड़ा चैलेंज बताया जा रहा है लेकिन सौरव गांगुली का मानना है कि उन्हें खेलना मुश्किल नहीं है।

Sourav Ganguly Usman Tariq

सौरव गांगुली और उस्मान तारीक, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बताया जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय टीम खास इस गेंदबाज के लिए तैयारी करती भी नजर आई।

 

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव नेट्स में उस्मान तारिक की तरह क्रीज के पास आने के बाद रुककर बॉलिंग करते दिखे। सूर्या ने उस्मान तारिक के ऐक्शन में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह को गेंद डाली। यह बताता है कि इस स्पिनर की यूं ही चर्चा नहीं हो रही है। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ स्पिनर बताया है।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के रौंदकर सुपर-8 में पहुंचा साउथ अफ्रीका! एडन मारक्रम ने काटा गदर

'टीम इंडिया उसे अच्छे से खेलेगी'

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज स्पिन के सामने संघर्ष करते नजर आए हैं, जिसे देखते हुए आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर उस्मान तारीक को खतरा माना जा रहा है लेकिन गांगुली ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया उन्हें अच्छे से खेलेगी। 28 साल के उस्मान तारीक अपनी 'डिलीवरी स्ट्राइड' में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं, जिसे खेलने में बल्लेबाजों को परेशानी होती है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 विकेट झटक लिए हैं।

 

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप मैगजीन लॉन्च के दौरान मीडिया से कहा, 'टी20 में अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन भारत एक अच्छी टीम है और उसे हराना आसान नहीं है।' उन्होंने उस्मान तारीक के खतरे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह एक ऑफ स्पिनर ही है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है। भारत उसे अच्छे से खेलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे का इंतजार...' पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ऐसा क्यों बोले सूर्या?

दादा की सलाह - टीम में बदलाव मत करो

गांगुली ने सलाह दी कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत बिना किसी बदलाव के उतरे। उन्होंने कहा, 'अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मेन गेंदबाज होने चाहिए। मुझे नहीं लगता कि रिंकू सिंह की जगह कुलदीप यादव को मिलनी चाहिए, क्योंकि आपको बल्लेबाजी विभाग में भी संतुलन का ध्यान रखना होता है। मुझे लगता है कि वही टीम खेलनी चाहिए।'

पाकिस्तानी टीम में दम नहीं

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि टीम पर फोकस रखना चाहिए।  उन्होंने कहा, 'एक इंसान मायने नहीं रखता।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम पहले जैसी नहीं है। गांगुली ने कहा, 'इंजमाम उल हक, सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, वसीम अकरम, वकार यूनिस जैसे बल्लेबजों का कौशल देखें तो वह एक अलग टीम थी। यह टीम अब वैसी नहीं रही।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap