logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत की जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। यह मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने जीत लिया।

T20 World Cup 2026 18th Match IND vs NAM highlights

भारत बनाम नामीबिया, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला गया। यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रन से हराकर बहुत ही आराम से जीत हासिल की। ​​ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में जहां ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं, वहीं नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस ने भी भारतीय टीम के निचले क्रम की कमर तोड़ दी।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले ट्रोल हुए बाबर आजम, लाइव टीवी पर अपनों ने ही उड़ाया मजाक

भारत की पारी

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही संजू सैमसन के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। भारतीय टीम ने पहले 12 ओवर में चार विकेट खोकर 124 रन बनाए। इसके बाद टीम ने बाकी आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 85 रन बनाए, जिससे 20 ओवर में इंडिया का स्कोर नौ विकेट पर 209 रन हुआ।

 

भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरासमस ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बर्नार्ड शोल्ट्ज, जेजे स्मिट और बेन शिकोंगो ने एक-एक विकेट लिया, जबकि अर्शदीप सिंह रन आउट हुए।

यह भी पढ़ें: होटल का बिल नहीं चुकाया... ऑस्ट्रेलिया में बेइज्जत हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी

नामीबिया की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम गिरते विकेट को रोक नहीं पाई। पहले 12 ओवर में उन्होंने 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। इसके बाद, वे 7 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 26 रन ही बना पाए, जिससे टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 93 रन से जीत लिया।

नामीबिया के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, जबकि जेन फ्राइलिंक ने 22 रन बनाए। दूसरी ओर, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs NAM प्लेइंग-XI

  • भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
  • नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जेन फ्राइलिंक, जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेन्गो।

और पढ़ें