logo

ट्रेंडिंग:

T20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान मैच कहां देखें, क्या होगी प्लेइंग 11

इस खबर में जानिए कि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हाई वोल्टेज मैच कहां खेला जाएगा और इसे कहां देख सकते हैं।

ind vs pak match live

भारत vs पाकिस्तान। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज यानि 15 फरवरी, 2026 को मच अवेटेड भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा। नाटकीय तरीके से बांग्लादेश का साथ देने के लिए जिस पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था, अब वही टीम भारतीय टीम के साथ खेलने पर राजी हो गई। देश और विदेश के करोड़ों क्रिकेट फैन्स को इस हाई वोल्टेज मैच का हमेशा से इंतजार रहता है। अब पूर्व दिग्गजों, तमाम क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर टीकी हुई हैं।

 

ऐसे में आइए जानते हैं कि खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच कब से शुरू होगा और इसे आप कहां देख सकते हैं। 

कब से देख सकते हैं?

मैंच कहां खेला जाएगा?

यह मैच आज रात सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय धुरंधर टीम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उतरेगी। यह बड़ा मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जहां ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे का मुकाबला हुआ था। इस मैच में जिम्बाब्वे ने सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। 

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच बारिश में धुला तो किसका बिगड़ेगा खेल?

कहा देखें मैच?

भारत में भारत vs पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग दर्शक JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, लाइव टेलीकास्ट के लिए Star Sports Network के टीवी चैनल उपलब्ध रहेंगे।

कप्तान सूर्यकुमार ने क्या कहा?

भारतीय टीम शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंची। टीम ने मैदान पर एक सत्र का अभ्यास भी किया। भारतीय बल्लेबाजों की प्रेमदासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण की परीक्षा होगी। कोलंबो में होने वाले हाई वोल्टेज मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, '24 घंटे इंतजार कीजिए।' उनके समकक्ष सलमान अली आगा ने भी यही बात दोहराई, 'कल तक इंतजार कीजिए।'

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: वह एक साधारण ऑफ स्पिनर है... सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को धो दिया

 

सूर्यकुमार ने कहा, 'हमारी शुरुआत थोड़ी अस्थिर रही। यह सच है कि वह टी20 के लिए आदर्श पिच नहीं थी, लेकिन कोई बहाना नहीं है। हम मजबूती से वापसी करने में सफल रहे। यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है। एक-दो बल्लेबाज जिम्मेदारी लें तो मैच का रुख बदल सकता है।'

 

दोनों देशों की संभावित XI 

भारत

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान

साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अय्यूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap