logo

ट्रेंडिंग:

भारत-पाकिस्तान मैच बारिश में धुला तो किसका बिगड़ेगा खेल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर यह मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? सब कुछ जानिए।

Salman Agha T20 WC 2026

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के जिस मुकाबले का दुनिया भर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह घड़ी नजदीक आ गई है। आज (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अमेरिका और नामीबिया को हराकर कोलंबो पहुंची है। वहीं पाकिस्तान पहले से ही कोलंबो में है। हालांकि उसने अपने दोनों मैच इस शहर के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले हैं।

 

पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। पाक टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हारी बाजी जीती थी। इसके बाद उसने अमेरिका को हराकर अपनी फॉर्म दिखाई है। एशिया कप 2025 में भारत के हाथों 3-0 से पिटने वाली पाकिस्तानी टीम इस बार तैयार लग रही है, जिससे दोनों टीमों की भिड़ंत रोचक हो गई है। फैंस इसे बराबरी की टक्कर मान रहे हैं और एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि बारिश उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: वह एक साधारण ऑफ स्पिनर है... सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को धो दिया

कोलंबो में गरज के साथ बारिश की संभावना

भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश का खलल पड़ने की संभावना है। इस बड़े मुकाबले से एक दिन पहले यानी शनिवार को कोलंबो में बारिश हुई। इस कारण आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड को ढंका गया था। इसकी तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। श्रीलंकाई मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे आज शाम को भारी बारिश हो सकती है।

 

आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो के खेत्तरमा इलाके में पड़ता है। यहां आज सुबह में मौसम उमस वाला रहेगा। दोपहर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मैच के निर्धारित समय शाम 7 बजे से पहले भारी बारिश हो सकती है। इस कारण टॉस में देरी या ओवरों में कटौती की जा सकती है। कुछ वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 8 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और पूरी रात बारिश की संभावना बने रहने की बात कही गई है, जिससे मुकाबला धुलने का खतरा मंडरा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे का इंतजार...' पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ऐसा क्यों बोले सूर्या?

मैच धुला तो क्या होगा?

ICC ने ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा है। ऐसे में आज कम से कम 5-5 ओवर का मैच भी संभव नहीं हो पाता है तो इसे रद्द घोषित कर दिया जाएगा। इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को 1-1 पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे उनके पास 5-5 पॉइंट्स हो जाएंगे और उनकी सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी। 

भारत-पाक मुकाबला रद्द होने से USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। ये तीनों टीमें अधिकतम 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती हैं, जो भारत और पाकिस्तान से कम होंगे।

पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत

श्रीलंका में इस समय बारिश नहीं होती है लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि खराब मौसम के चलते ही पाकिस्तान का वार्म-अप मुकाबला रद्द हो गया था। आज मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंच जाएगा लेकिन उसे सेमीफाइनल को लेकर सतर्क रहना होगा। अगर पाक टीम सुपर-8 से आगे बढ़ती है तो वह पहले सेमीफाइनल में उतरेगी, जो श्रीलंका में ही खेला जाएगा। 

 

ICC के नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रिजर्व-डे पर भी नहीं हो पाता है तो सुपर-8 में जिस टीम के पास ज्यादा पॉइंट्स रहेंगे, वह फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान को सुपर-8 में कुदरत के निजाम पर नहीं बल्कि अपने सभी मैच जीतने पर फोकस रखना होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap