logo

ट्रेंडिंग:

धोनी की बायोपिक ने बदली जिंदगी... क्या है इस 'बवाली' पाकिस्तानी स्पिनर की कहानी?

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारीक के बॉलिंग ऐक्शन को लेकर आए दिन बवाल होता है। मगर उन्होंने दावा किया है कि उनके ऐक्शन में कोई गड़बड़ी नहीं है। उस्मान की अब तक की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Usman Tariq Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप में विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों संग जश्न मनाते उस्मान तारीक, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

क्रिकेट जगत में इन दिनों हर तरफ उस्मान तारीक पर बहस छिड़ी हुई है। इसके पीछे की वजह है इस पाकिस्तानी स्पिनर का अजीबोगरीब गेंदबाजी ऐक्शन। उस्मान क्रीज के पास रुककर साइड आर्म स्लिंगशॉट स्टाइटल में गेंदबाजी करते हैं, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक ने उनके ऐक्शन पर सवाल उठाए हैं।

 

पहली नजर में उस्मान का बॉलिंग ऐक्शन किसी को भी संदिग्ध लग सकता है लेकिन वह दो बार टेस्ट में पास हो चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान उस्मान के बॉलिंग ऐक्शन को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उस्मान कहते हैं कि उनका ऐक्शन ICC के नियमों के अनुरूप है और इसे बायोमैकेनिकल टेस्ट में मंजूरी मिल चुकी है।

 

उस्मान ने अपने ऐक्शन पर उठ रहे सवालों पर कहा है कि उनकी कोहनी में दोहरी जोड़ है, जिससे लगता है कि वह बॉल डालने के दौरान कोहनी मोड़ते हैं लेकिन यह उनके शारीरिक बनावट के कारण होता है। वह 15 डिग्री एल्बो फ्लेक्शन की सीमा के भीतर ही गेंदबाजी करते हैं। उस्मान को लेकर हो रहे विवाद के बीच आइए आपको उनकी क्रिकेटर बनने की कहानी बताते हैं, जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले ट्रोल हुए बाबर आजम, लाइव टीवी पर अपनों ने ही उड़ाया मजाक

कभी होटल में सब्जियां काटते थे उस्मान

उस्मान क्रिकेटर बनना का सपना छोड़ नौकरी की तलाश में अफगानिस्तान चले गए थे। वहां काम नहीं मिलने पर वह पाकिस्तान लौट आए। उन्हें इस्लामाबाद के एक होटल में सब्जियां काटने का काम मिला। उस्मान ने कुछ दिनों तक यह काम करते हुए अपना गुजर बसर किया। फिर वह अपने एक रिश्तेदार की मदद से दुबई पहुंचे और वहीं काम करने लगे। इस बीच उनसे PSL फ्रेंचाइजी पेशावर जल्मी ने संपर्क किया और अपने साथ जुड़ने के लिए कहा। मगर उस्मान ने मना कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए, क्योंकि वह नौकरी नहीं छोड़ना चाहते थे। 

 

इसी नौकरी से उनके परिवार का खर्च चलता था। ऐसे में उन्होंने फिर से क्रिकेट की ओर रुख करने से इनकार कर दिया। वह दुबई में काम करते रहे। सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी उन्होंने महान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'M.S. Dhoni: The Untold Story' देखी। इस मूवी का वह सीन जिसमें धोनी टिकट कलेक्टर की नौकरी छोड़ फिर से क्रिकेटर बनने के लिए ट्रेन में बैठते हैं, उससे उस्मान इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने क्रिकेट को एक मौका और देने का मन बना लिया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ईशान किशन की दबंगई, 20 गेंद में फिफ्टी ठोक रोहित शर्मा की बराबरी की

पाकिस्तान लौटे और टी20 में कमाया नाम

दुबई से पाकिस्तान लौटने के बाद उस्मान ने घरेलू क्रिकेट में फिर से पसीना बहाना शुरू कर दिया। वह खैबर पख्तूनख्वा की सेकंड XI के लिए खेलने लगे। इसके बाद उन्हें PSL 2023-24 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने अपने पहले PSL सीजन में 5 खेले, जिसमें उन्हें 2 विकेट मिले। उनके क्रिकेट करियर के लिए PSL 2025 यू-टर्न साबित हुआ। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए 5 मैच खेले और 10 विकेट झटके। फिर उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अपनी फिरकी पर बल्लेबाजों को नचाते हुए 10 मैचों में 20 विकेट चटकाए, जिसके बाद उनके लिए पाकिस्तान टीम के लिए दरवाजे खुल गए। पाकिस्तान के लिए पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 12 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap