logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ Final Pitch Report: फाइनल में कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs New Zealand Ahmedabad pitch report

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, Photo Report: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 8 मार्च को होना है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराने के बाद भारतीय टीम अब फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इस बड़े मैच से पहले क्रिकेट फैंस पिच और मौसम पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि दोनों ही फाइनल में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

अहमदाबाद का यह मैदान हाल के सालों में भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर आया है। 2023 में भारत इसी मैदान पर ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल हार गया था। टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार ने भी टीम इंडिया को बाहर होने के खतरे में डाल दिया था। हालांकि, अब भारतीय टीम के पास इसी मैदान पर इतिहास बदलने का मौका है।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के कान में क्या बोले थे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खोला राज

कैसी है अहमदाबाद की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी का इस्तेमाल होता है। लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद बैट पर अच्छी तरह आती है और उछाल भी ठीक-ठाक मिलता है। इसी वजह से बल्लेबाज अपने शॉट आसानी से खेल पाते हैं और बड़े स्कोर बनने के चांस बढ़ जाते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फाइनल मैच में भी रनों की बारिश हो सकती है। अगर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज जम गए तो यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।

अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में दिन काफी गर्म रहने वाला है। सुबह तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में यह बढ़कर लगभग 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आएगी और मैच के समय यह करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अच्छी बात यह है कि मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फाइनल मुकाबले में किसी तरह की रुकावट आने की आशंका नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

IND vs NZ मैटों के दिलचस्प रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड पिछले कुछ सालों में कई बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ चुके हैं। दोनों टीमें पिछले छह सालों में तीन अलग-अलग फॉर्मैट में ICC फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। जिसमें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और अब ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं। इन मैचों में न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा मिला है। कीवी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 जीती थी, जबकि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी।

 

टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों को देखें तो न्यूजीलैंड ने अब तक भारत को तीन बार हराया है। हालांकि, भारत कुल टी20 में 18-11 से आगे है। यह टी20 इतिहास में भारत का चौथा फाइनल है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: 'कदम उनके, जूते मेरे...' फाइनल से पहले रोहित शर्मा पर क्या बोले सूर्या?

भारत और न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

  • भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
  • न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

और पढ़ें