logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्लोजिंग सेरेमनी के कारण देरी से शुरू होगा फाइनल? मैच की टाइमिंग जान लीजिए

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। खिताबी मुकाबले से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी।

India vs New Zealand Final T20 WC

भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (8 मार्च) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बड़े मुकाबले का गवाह बनने के लिए 1 लाख 30 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। फाइनल शुरू होने से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी। वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने बताया है कि क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह और गुजराती लोक गायिका फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करेंगे।

क्या देरी से शुरू होगा मैच?

क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत 5:30 बजे से होगी। इसकी टाइमिंग मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले है। यानी मैच निर्धारित समय पर ही शुरू होगा। पहली गेंद डाले जाने से आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा। फाइनल जैसे बड़े मैच में टॉस अहम होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का सेमीफाइनल में सिक्के ने साथ नहीं दिया था। हालांकि टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा कर जीत दर्ज कर ली थी। फाइनल में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करेंगे, क्योंकि रन चेज आसान होगा। आइए मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के कान में क्या बोले थे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खोला राज

कितने बजे से शुरू होगा IND vs NZ फाइनल मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND vs NZ फाइनल मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND vs NZ फाइनल मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर इसे जियोहॉटस्टार ऐप्प पर देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज


न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोले मैककॉन्ची, जिमी नीशम/जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन


और पढ़ें