logo

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: विशाखापट्टनम में भारतीय टीम ठोकेगी 300 रन? जानें पिच का मिजाज

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो टी20 मैचों में रिकॉर्ड चेज किया है। रायपुर में भारतीय टीम ने 209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। वहीं गुवाहाटी में 154 रन के लक्ष्य को 10 ओवर में चेज कर लिया।

India vs New Zealand VIZAG

विशाखापट्टनम की देखते सितांशु कोटक, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (28) विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है और उसकी नजरें अब क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाने पर है। मेजबान टीम ने पिछले दो मैचों में रिकॉर्ड चेज किया है।

 

रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में लांघ दिया था। इसके बाद मेजबान टीम ने गुवाहाटी में 154 रन के लक्ष्य को 10 ओवर में ही चेज कर लिया। आइए जानते हैं विशाखापट्टनम में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड मैच? यहां फ्री में देखें लाइव

विशाखापट्टनम में बरसेंगे रन?

डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में यहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272/7 का स्कोर खड़ा कर दिया था। 

 

पिछली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 209 रन के टारगेट को बौना साबित कर दिया था। ऐसे में आज भी रनों की बारिश होती है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। यहां ओस का असर नहीं रहता। भारतीय टीम टॉस जीतती है तो पहले बैटिंग कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर मचाई खलबली, कौन हैं विहान मल्होत्रा?

300 रन का आंकड़ा पार करेगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम ने सीरीज में अब तक जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए विशाखापट्टनम में 300 रन का बैरियर तोड़ सकती है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव विस्फोटक पारियां खेल रहे हैं। अगर आज भारतीय टीम की पहली बल्लेबाजी आती है, तो विशाखापट्टनम में इंग्लैंड का रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल मैनचेस्टर में 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बना दिए थे, जो किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

 

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap