logo

ट्रेंडिंग:

33 करोड़ घंटे... भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ डाले व्यूरशिप के सारे रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच ने व्यूरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस मुकाबले की डिजिटल रीच 163 मिलियन रही। वहीं इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 33 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया।

Ishan Kishan IND vs PAK T20 WC

पाकिस्तान के खिलाफ शॉट खेलते ईशान किशन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। ग्रुप-A के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से रौंद दिया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन जितना तगड़ा था, उतना ही व्यूरशिप में भी उछाल देखा गया। 

 

टूर्नामेंट के ऑफिशियल डिजिटल ब्रॉडकास्टर ने जियोहॉटस्टार ने शुक्रवार (20 फरवरी) को बताया कि भारत-पाक महामुकाबले को सभी तरह के प्लेटफॉर्म्स पर 20 बिलियन मिनट यानी 33 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया। यह पिछले एडिशन में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुई भिड़ंत के वाइच टाइम से 42 प्रतिशत ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: ऑफ स्पिनर बन गए हैं बड़ी मुसीबत, सुपर-8 में रणनीति बदलेगी टीम इंडिया?

फाइनल का रिकॉर्ड ध्वस्त

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने जमकर ड्रामा किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पाक टीम से कहा था कि वह भारत के साथ मैच का बायकॉट करे। बाद में जब ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सख्ती दिखाई तब शाहबाज सरकार को यू-टर्न लेना पड़ा, जिससे इस मुकाबले का जबरदस्त हाइप बन गया था।

 

भारी ड्रामे के बीच खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की डिजिटल रीच 163 मिलियन रही, जो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रीच का नया रिकॉर्ड है। रीच के मामले में इस मुकाबले ने पिछले एडिशन के भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई, बांग्लादेश का क्या हुआ?

हर प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारत-पाक मैच से इस मुकाबले की डिजिटल रीच की तुलना करें तो उसमें 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मोबाईल पर इस मैच की रीच पिछले एडिशन की तुनला में 1.2 गुना ज्यादा रही। कनेक्टेड TV व्यूरशिप में 2.4 गुना बढ़ोतरी आई। वहीं लिनियर TV पर इस मुकाबले की टेलिविजन रेटिंग (TVR) में 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 2021 के बाद से सबसे ज्यादा रेटिंग वाला भारत-पाक टी20 मैच साबित हुआ।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap