logo

ट्रेंडिंग:

T20 WC: ऑफ स्पिनर बन गए हैं बड़ी मुसीबत, सुपर-8 में रणनीति बदलेगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की फौज है, जिससे विपक्षी टीमें ऑफ स्पिन के साथ अटैक कर रन गति पर लगाम रहा ही हैं। टीम इंडिया को इससे निपटने के लिए अपनी रणनीति में एक छोटा सा बदलाव करना होगा।

Tilak Varma Batting T20 World Cup

तिलक वर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की स्पिन के सामने कमजोरी जगजाहिर है। उसने अब तक 4 मैचों में स्पिनर्स के खिलाफ 16 विकेट गंवा दिए हैं। भारत को खासकर ऑफ स्पिनर्स तंग कर रहे हैं। टीम इंडिया के टॉप-8 में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसे देख विपक्षी टीमें ऑफ स्पिन के साथ ज्यादा अटैक कर रही हैं और वे भारतीय टीम पर लगाम लगाने में लगातार सफल हो रही हैं। भारतीय टीम इस तरह की बॉलिंग स्टाइल के सामने प्रति ओवर सिर्फ 6.23 रन बना पा रही है, जो नामीबिया से भी कम है।

 

टीम इंडिया के खिलाफ ऑफ स्पिनर्स ने 102 गेंद डाले हैं। टूर्नामेंट में किसी भी टीम को इतना ऑफ स्पिन नहीं खिलाया गया है। भारत के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में ऑफ स्पिनर्स ने पहला ओवर डाला है और उन्हें विकेट भी हाथ लगा है। रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक को चलता किया था। वहीं बुधवार को नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त ने ओपनिंग ओवर में अभिषेक को क्लीन बोल्ड कर दिया था। तिलक वर्मा भी ऑफ स्पिन के सामने जूझ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने भारत से कितने मैच जीते हैं?

नहीं चल रहा तिलक वर्मा का बल्ला

तिलक वर्मा ने इस टी20 वर्ल्ड कप 4 मैचों में 106 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.45 का रहा है। उन्होंने अब तक 31 ऑफ स्पिन गेंदों का सामना किया है, जिस पर वह महज 26 रन ही बना पाए हैं और एक बार आउट हुए हैं। इस टूर्नामेंट में वह क्विंटन डिकॉक (35) के बाद सबसे ज्यादा ऑफ स्पिन गेंद खेलने वाले बल्लेबाज हैं। तिलक ने ऑफ स्पिनरों को उतने विकेट नहीं दिए हैं लेकिन उनका तेजी से रन नहीं जुटा पाना टीम की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

ऑफ स्पिन को कैसे संभालेगी भारतीय टीम?

टीम इंडिया के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वहीं तिलक वर्मा नंबर-3 पर आ रहे हैं। सुपर-8 में भारतीय टीम को ऑफ स्पिनर्स से निपटने के लिए बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना होगा। ओपनिंग जोड़ी को छोड़ने की जरूरत नहीं है लेकिन तिलक वर्मा की जगह किसी दाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजा जा सकता है। तिलक को बैटिंग ऑर्डर में नीचे धकेल किसी राइट हैंडर को तीसरे नंबर पर उतारना, विपक्षी टीम की ऑफ स्पिन के साथ अटैक की रणनीति का काट हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे से बचकर टीम इंडिया... टी20 वर्ल्ड कप में गदर मचा रही सिकंदर की 'सेना'

नंबर-3 पर अब कौन?

तिलक वर्मा की जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर-3 पर फर्स्ट च्वॉइस विकल्प नजर आते हैं। मगर उनके भी ऑफ स्पिन के सामने आंकड़े अच्छे नहीं हैं। सूर्या ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 27 ऑफ स्पिन गेंदें खेली हैं और वह महज 28 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में क्या हार्दिक पंड्या को ऊपर भेजने के बारे में सोचा जाएगा?

 

हार्दिक अपने पूरे टी20 इंटरनेशनल करियर में सिर्फ एक बार ही तीसरे नंबर पर उतरे हैं, उसमें भी वह खाता नहीं खोल पाए थे। अब देखना होगा कि मैनेजमेंट उन्हें फर्स्ट डाउन भेजने का रिस्क ले पाता है या नहीं। अगर वह टॉप ऑर्डर में आते हैं तो फिनिशिंग के लिए शिवम दुबे और रिंकू सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दिखानी होगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap