logo

ट्रेंडिंग:

जिम्बाब्वे ने भारत से कितने मैच जीते हैं, चेपॉक में खेला करेगी सिकंदर 'सेना'?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और जिम्बाब्वे की टक्कर होनी है। चेपॉक स्टेडियम में 26 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे है।

India vs Zimbabwe T20 WC

सूर्यकुमार यादव और सिकंदर रजा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 4 ही टीमें अजेय हैं। भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे ने भी अजेय रहते हुए ग्रुप स्टेज का समापन किया है। दिलचस्प बात है कि ये अब तक चारों टीमें सुपर-8 राउंड में एक ही ग्रुप में हैं।

 

भारत ने ग्रुप-A टॉप किया, जबकि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप-C और ग्रुप-D में पहले स्थान पर रहीं। जिम्बाब्वे ने गुरुवार (19 फरवरी) श्रीलंका को हराकर ग्रुप-B में पहले स्थान पर फिनिश किया। अब ये सभी टेबल टॉपर टीमें सुपर-8 में आमने-सामने होने वाली हैं।

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे से बचकर टीम इंडिया... टी20 वर्ल्ड कप में गदर मचा रही सिकंदर की 'सेना'

26 फरवरी को भारत-जिम्बाब्वे मैच

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगी। पिछले एडिशन की फाइनलिस्ट ये दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इसके बाद भारतीय टीम की टक्कर जिम्बाब्वे से होगी। यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

 

जिम्बाब्वे ने जिस तरह से इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को चौंकाने के बाद श्रीलंका को हराया है, उसे देखते हुए भारतीय टीम को चौकन्ना रहना होगा। वैसे तो जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने की बात कहने वाले पाकिस्तानी कप्तान पर बैन लगाकर खुद दे दिया इस्तीफा

भारत बनाम जिम्बाब्वे, हेड टू हेड रिकॉर्ड:

टी20 इंटरनेशनल में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं जिम्बाब्वे की टीम 3 मौकों पर विजयी रही है। जिम्बाब्वे ने ये तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। मेलबर्न में 2022 में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 71 रन से जीत हासिल की थी।

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)

जिम्बाब्वे का सुपर-8 शेड्यूल

  • 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (मुंबई)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका (दिल्ली)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap