logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रांची वनडे में कोहली-रोहित ने रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में उतरते ही इतिहास रच दिया है। दोनों के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

Virat Kohli Rohit Sharma Ranchi ODI

विराट कोहली और रोहित शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका नहीं मिला है।

 

रांची वनडे में फैंस की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है। दोनों दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पिछला वनडे खेला था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रोहित ने जहां शतक जड़ा था, वहीं कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। दोनों से रांची में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम की 16 साल की दिव्या यादव, WPL में कैसे पहुंच गईं? पूरी कहानी

कोहली-रोहित ने रचा इतिहास

विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम रांची वनडे में उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कोहली-रोहित एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों साथ में 392वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन-द्रविड़ ने साथ में 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

 

यह भी पढ़ें: इंडिया vs साउथ अफ्रीका का पहला ODI मैच कहां देखें?

जयवर्धने-संगाकारा पहले नंबर पर

साथ में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड माहेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा की जोड़ी के नाम है। दोनों ने एक साथ 550 मैच खेले। दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर भी श्रीलंकाई जोड़ी ही है।

 

एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच:

  • माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा - 550 मैच
  • माहेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान - 426 मैच
  • कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान - 418 मैच
  • सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन - 408 मैच
  • जैक कैलिस और मार्क बाउचर - 407 मैच
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली - 392 मैच
  • सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 391 मैच
  • सनथ जयसूर्या और चामिंडा वास - 391 मैच


और पढ़ें