logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SA Pitch Report: तेज गेंदबाज या स्पिनर, अहमदाबाद में कौन बरपाएगा कहर?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। पढ़िए यहां तेज गेंदबाज कहर बरपाएंगे या स्पिनरों का सिक्का चलेगा।

Ahmedabad Pitch IND vs SA T20

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम आज (22 फरवरी) साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें ग्रुप-स्टेज में अजेय रही थीं। अब उनकी नजरें सुपर-8 में विजयी आगाज करने पर है। भारत ने अपने सभी मुकाबले लगभग एकतरफा अंदाज में जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम अफगानिस्तान से हारते-हारते बची थी। प्रोटियाज टीम ने डबल सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था।

 

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक और रायन रिकलटन भी लय में हैं। वहीं गेंदबाजी में लुंगि एनगिडी कहर बरपा रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह कठिन मुकाबला होने वाला है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव खुलकर नहीं खेल पाए हैं। 

 

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से जीतने के लिए बल्लेबाजी में अपनी खामियों को दूर करना होगा। स्पिनरों की मददगार पिचों पर टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। आइए जानते हैं अहमदाबाद में किस तरह की पिच मिलने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: SL vs ENG मैच धुला तो सुपर-8 ग्रुप-2 में मचेगा बवाल, PAK की बढ़ेंगी मुश्किलें?

कैसा होगा पिच का मिजाज?

भारत-साउथ अफ्रीकी के बीच मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-नीदरलैंड्स की टक्कर काली मिट्टी की पिच पर ही हुई थी, जहां स्पिनर्स कारगर रहे थे। आज के मुकाबले में भी स्पिनर्स का बोलबाला रह सकता है। हालांकि लो-स्कोरिंग मैच होने की संभावना कम है, क्योंकि यहां रात में खेले जाने वाले मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिलती है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: भारत जीतेगा या साउथ अफ्रीका पड़ेगा भारी? कहां देखें मैच?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

साउथ अफ्रीका - एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी

 

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती


और पढ़ें