logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs SA Live: अर्शदीप-बुमराह का कहर, साउथ अफ्रीका के 3 विकेट धड़ाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। पढ़िए अहमदाबाद से पल-पल का अपडेट।

Bumrah IND vs SA T20 WC

रायन रिकलन का विकेट लेने के बाद हार्दिक पंड्या संग जश्न मनाते जसप्रीत बुमराह, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर यह मुकाबला खेल रहे हैं। यानी अक्षर पटेल की प्लेइंग-XI में जगह नहीं बन पाई है।

 

साउथ अफ्रीकी टीम में डेविड मिलर और लुंगि एनगिडी की वापसी हुई है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-02-22T19:35

पावरप्ले की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका - 41/3

डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पावरप्ले की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका को कोई और झटक नहीं लगने दिया। स्कोर 41 रन तक पहुंचा है।

2026-02-22T19:23

साउथ अफ्रीका के 3 विकेट धड़ाम

अहमदाबाद में भारतीय गेंदबाज कहर ढा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 20/3 कर दिया है। बुमराह ने रायन रिकलटन को धीमी गेंद पर फंसाया। डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।

2026-02-22T19:16

साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर OUT

अब अर्शदीप सिंह ने एडन मारक्रम का विकेट चटका दिया है। तीन ओवर के अंदर ही साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं।

2026-02-22T19:13

बुमराह ने साउथ अफ्रीका को दिया पहला झटका

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिला दी है। 10 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। अब क्रीज पर रायन रिकलटन आए हैं।

2026-02-22T19:04

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू हो गई है। एडन मारक्रम और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए हैं। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर डाला और उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए।

2026-02-22T18:54

अक्षर को नहीं खिलाने पर बवाल

उप-कप्तान अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खिलाए जाने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही है।

2026-02-22T18:40

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका - एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

2026-02-22T18:33

अक्षर पटेल हुए ड्रॉप

भारतीय टीम ने उप-कप्तान अक्षर पटेल को ड्रॉप कर दिया है। वॉशिंगटन सुंदर ने प्लेइंग-XI में अपनी जगह को बरकरार रखा है।

2026-02-22T18:33

साउथ अफ्रीका की पहले बैटिंग

साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

2026-02-22T18:08

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका - एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी

2026-02-22T17:52

भारतीय टीम में होगा बदलाव?

टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ जिस प्लेइंग-XI को उतारा था, उसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा लय में नहीं दिखे हैं लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही कह दिया है कि उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap