भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान
शुभमन गिल
ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज नमन धीर को डेब्यू कैप सौंपी है। 26 साल के नमन धीर पहली बार भारतीय टीम में चुने गए थे और उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल गया है, जबकि
यशस्वी जायसवाल
को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी के लिए टॉप ऑर्डर में जगह नहीं है।
रोहित शर्मा
और शुभमन पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद
विराट कोहली
आएंगे। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर-4 पर मौका मिला है। मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया है। प्रसिद्ध कृष्णा पेस अटैक की अगुवाई करेंगे और गुरनूर बराड़ उनका साथ देंगे।
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
कुलदीप-जडेजा की वापसी
टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में
रवींद्र जडेजा
और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। ऑलराउंडर
नीतीश कुमार
रेड्डी को भी प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। जडेजा और नीतीश के अलावा नमन धीर भी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं। वह अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 4-5 ओवर दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'ढाई महीने' बाद मैच खेलने उतरेंगे कोहली-रोहित, कहां दिखेगा IND vs WI पहला वनडे?
वेस्टइंडीज ने जेवेल ऐंड्रयू को दिया मौका
कैरेबियाई टीम पहले वनडे में शरफेन रदरफोर्ड के बगैर उतरी है। रदरफोर्ड निजी कारणों से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जेवेल ऐंड्रयू को प्लेइंग-XI में रखा गया है। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी एक साल बाद कोई वनडे मैच खेल रहा है।
पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
वेस्टइंडीज - जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, रोस्टन चेज, जेवेल ऐंड्रयू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज