भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 171 रन का स्कोर खड़ा किया है। वेस्टइंडीज को कप्तान शाई होप और डेब्यूटंट कामिल पूरन ने ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने उसकी पारी लड़खड़ा गई।
होप-पूरन ने 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। कामिल पूरन (12) प्लेड ऑन होकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में नए बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (5) रन आउट हो गए। कैरेबियाई टीम इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि रोवमन पॉवेल को अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। यहां से होप और शरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज को संभाला लेकिन यह जोड़ी टूटते ही विकेटों की झड़ी लग गई।
होप (52) के बाद रोस्टन चेज (5), रोमारियो शेफर्ड (5) और मैथ्यू फोर्ड (2) भी चलते बने। शमार स्प्रिंगर ने एक छक्का जड़ा लेकिन वह भी नमन धीर का शिकार बन गए। रदरफोर्ड (56) एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने वेस्टइंडीज को 170 के पार पहुंचाया। हालांकि 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 9वें विकेट के रूप में उनके आउट होते ही अकील हुसैन (15) भी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए, जिससे वेस्टइंडीज की पारी 5 गेंद शेष रहते ही सिमट गई।
यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक मेजबानी की रेस में भारत... IOC ने बताया ये 6 देश भी ठोक रहे दावेदारी
नमन धीर ने झटके 3 विकेट
टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू कर रहे नमन धीर ने अपनी पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने होप, शेफर्ड और स्प्रिंगर को चलता किया। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने फिर से कमाल की गेंदबाजी की और 3.1 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर ने एक मेडन ओवर भी डाला। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को एक-एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम में क्यों हीं चुना गया? आ गई सफाई
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन
(विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड