logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs WI 2nd ODI: आकिब नबी को आखिरकार मिला डेब्यू का मौका, क्या है खासियत?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी। जानिए बारामूला के 'डेल स्टेन' की क्या है खासियत।

Auqib Nabi

गुवाहाटी में बॉलिंग करते आकिब नबी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब इस मैच के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

 

पिछले दो रणजी सीजन में कहर बरपाने वाले आकिब को श्रीलंका दौरे के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। बारामूला के 'डेल स्टेन' के नाम से मशहूर आकिब श्रीलंका में दोनों टेस्ट मैचों में बेंच पर ही दिखे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में भी वह बाहर ही रहे। इंटरनेशनल डेब्यू का लंबा इंतजार करन के बाद अब जाकर उन्हें यह मौका मिला है।

 

यह भी पढ़ें: नीरू ढांडा ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, काइनन के साथ मिलकर किया कमाल

आकिब को क्यों खिलाया गया?

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि पिच पर थोड़ी घास है और यह असमतल उछाल वाली है। इसलिए तेज गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मूवमेंट मिलेगी। ऐसे में युवा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को बाहर कर आकिब नबी को खिलाया गया। आकिब तेज गेंदबाजी यूनिट में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ का साथ निभाएंगे। गौरतलब है कि स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज के मौजूद होने के बावजूद उनसे आगे आकिब को मौका दिया गया है। सीनियर तेज गेंदबाज सिराज इस सीरीज के पहले वनडे में भी बाहर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: तीरंदाजी में गोल्ड की बरसात, अब मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने दिलाया मेडल

आकिब की क्या है खासियत?

29 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब लगातार सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में भी महारत हासिल है। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 60 विकेट लेकर जम्म-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी डेब्यू किया। आकिब अब तक 36 लिस्ट-ए मैचों में 56 विकेट झटक चुके हैं।

 

आकिब लोअर ऑर्डर के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अगर उनकी बारी आती है तो वह बहुमूल्य रन जुटा सकते हैं। उन्होंने लिस्ट-ए में 30 पारियों में 111.71 के स्ट्राइक रेट से 572 रन जड़े हैं, जिसमें नाबाद 114 रन की पारी भी शामिल है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI: 

भारत - रोहित शर्मा , शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा ,  आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

 

वेस्टइंडीज - जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जंगू, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें