logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs WI: लखनऊ और रांची में बरसे रन, अब इंदौर में क्या होगा गेंदबाजों का हाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लखनऊ में टीम इंडिया जीती तो रांची में कैरेबियाई टीम ने वापसी कर ली। अब तीसरा मुकाबला इंदौर में होने वाला है।

India vs West Indies T20

रांची में जीत के बाद जश्न मनाते वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और रोमारियो शेफर्ड, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। रविवार (11 अक्टूबर) को होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रांची में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 501 रन बने थे। वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रन के लक्ष्य को 1.3 ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया था। इंदौर का होलकर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर यहां फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस बार भी मुकाबला दोनों टीम के बल्लेबाजों के बीच ही होगा।

फील्डिंग में करना होगा सुधार

फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम इंदौर में बाजी मार सकती है। दोनों टीमों ने अभी तक महत्वपूर्ण मौकों पर कुछ कैच छोड़े हैं, जो महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में मयंक यादव ने शरफेन रदरफोर्ड का आसान कैच टपका दिया था, जो निर्णायक साबित हुआ। रदरफोर्ड ने इसका पूरा फायदा उठाकर कप्तान शाई होप के साथ मिलकर 54 गेंद में 120 रन की साझेदारी की। जब मयंक ने शॉर्ट फाइन लेग पर रदरफोर्ड का आसान कैच छोड़ा, तब यह बल्लेबाज 38 रन पर खेल रहा था। रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और उतने ही चौके शामिल रहे। 

 

भारत को होप की शानदार फॉर्म को लेकर भी सतर्क रहना होगा। वेस्टइंडीज के कप्तान ने इस दौरे पर दो शतक जड़े हैं और वह फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। श्रेयस अय्यर इस मैच में इसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे। इस मैच में ओस की भी अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: 'यह क्या मजाक है...' यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपर बनने पर भड़के वसीम जाफर

श्रेयस का फॉर्म में लौटना बड़ा पॉजिटिव

मयंक ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन बाकी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाए और वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटकों के बावजूद जोरदार वापसी करके रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर दिया। भारत के लिए इस सीरीज का सबसे बड़ा पॉजिटिव कप्तान श्रेयस अय्यर का फॉर्म में लौटना है। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 102 रन बनाए और दूसरे मैच में 18 गेंद पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। 

 

संजू सैमसन ने 41 गेंद में 82 रन बनाकर प्लेइंग-XI में अपनी जगह फिर से पक्की कर दी। इसका मतलब है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने भी रांची में दूसरे मैच के बाद कहा था कि मध्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है लेकिन शीर्ष क्रम में नहीं। हेड कोच ने यह भी स्वीकार किया कि शिवम दुबे के श्रेयस से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद भारत अपने टीम कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग करना जारी रखेगा। हालांकि शिवम दुबे 10 गेंद खेलकर केवल 7 रन बना पाए थे।

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज से हार के बाद फूटा गावस्कर का गुस्सा, श्रेयस की कप्तानी पर उठाए सवाल

अर्शदीप से अच्छे प्रदर्शन की आस

भारत अपने मेन गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा, जिन्होंने दो मैचों में 79 रन देकर एक विकेट लिया है। भारत मयंक से भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करेगा। होप के शानदार प्रदर्शन और रदरफोर्ड के फॉर्म में वापस आने से वेस्टइंडीज की टीम खुश होगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में रोस्टन चेज ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले मैच में 24 रन देकर चार विकेट लिए। हालांकि कैरेबियाई टीम शमार स्प्रिंगर को बदलने पर विचार कर सकती है, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 64 रन देकर दो विकेट लिए थे।

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें