ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल मुकाबले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर होने वाली है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में एंट्री लेगी, जबकि हारने वाले टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज दोनों को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली है, जिसके चलते उन्हें सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। पढिए कोलकाता से पल-पल का अपडेट।
भारत बनाम वेस्टइंडीज, लाइव अपडेट:-
2026-03-01T20:46
भारत को मिला 196 रन का टारगेट
रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 195/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन बनाने हैं। पॉवेल 19 गेंद में 34, जबकि होल्डर 22 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए।
2026-03-01T20:27
अर्शदीप ने लुटाए 24 रन
अर्शदीप सिंह ने 16वें ओवर में 24 रन लुटाकर वेस्टइंडीज पर से सारा दबाव खत्म कर दिया है। रोवमन पॉवेल लगातार बड़े हिट्स लगा रहे हैं। विंडीज टीम का स्कोर 149/4 है। आखिरी 4 ओवर का खेल बचा है। देखना होगा कि वह 200 के पार जा पाती है या नहीं।
2026-03-01T20:16
वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
हार्दिक पंड्या ने शरफेन रदरफोर्ड (14) के रूप में वेस्टइंडीज को चौथा विकेट झटका दे दिया है। अब क्रीज पर रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर हैं।
2026-03-01T20:02
बुमराह ने 3 गेंद में लिए 2 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने 3 गेंद में 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी है। 12वें ओवर में दोबारा अटैक पर बुलाए गए बुमराह ने तीसरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर (12 गेंद में 27) को चलता किया और फिर पांचवीं गेंद पर रोस्टन चेज (25 गेंद में 40) को धीमी गेंद में फंसा लिया। सूर्या ने कवर पर छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। वेस्टइंडीज का स्कोर 103/3 हो गया है।
2026-03-01T19:43
वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ी विंडीज की ओपनिंग जोड़ी
वरुण चक्रवर्ती ने आते ही वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी तोड़ दी है। वरुण ने कैरेबियाई कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड कर दिया। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर शिमरोन हेटमायर आए हैं। 8.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 68/1 हो गया है।
2026-03-01T19:24
अभिषेक शर्मा ने छोड़ा रोस्टन चेज का कैच
सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने के लिए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई थी। बुमराह ने अपने कप्तान को निराश न करते हुए रोस्टन चेज को धीमी गेंद पर फंसा लिया था लेकिन अभिषेक शर्मा ने कवर में आसान कैच टपका दिया। 5 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 35 रन है।
2026-03-01T19:02
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
कैरेबियाई कप्तान शाई होप के साथ रोस्टन चेज ओपनिंग करने आए हैं। ब्रैंडन किंग को ड्रॉप किया गया है। इसी कारण होप के साथ चेज पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं।
2026-03-01T18:37
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
2026-03-01T18:35
भारत की प्लेइंग-XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
2026-03-01T18:34
सूर्या ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है।
2026-03-01T18:15
अब से थोड़ी देर में टॉस
ईडन गार्डंस में अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतते हैं तो वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
2026-03-01T17:55
भारतीय टीम में क्या होगा बदलाव?
टीम इंडया ने पिछले मुकाबले में रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को खिलाया था। टॉप ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को देखते हुए संजू की जगह बनी रहेगी। वरुण चक्रवर्ती पिछले दो मैचों में महंगे रहे हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है।