भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (30 सितंबर) है। टीम इंडिया ने पहले वनडे में विंडीज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। अब उसकी निगाहें सीरीज कब्जाने पर होगी। दूसरी तरफ कैरेबियाई टीम पलटवार करना चाहेगी। हालांकि मुकाबले से पहले ही उसकी हालत पतली हो गई है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन शतक जड़ने वाले उसके ओपनर जस्टिन ग्रीव्स चोट के चलते दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।
ग्रीव्स की इंजरी वेस्टइंडीज के लिए तगड़ा झटका है। उन्होंने और जॉन कैम्पबेल ने तिरुवनंतपुरम में 135 रन की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी की थी, जिससे कैरेबियाई टीम एक समय 350 के करीब जाती दिख रही थी लेकिन मिडिल ऑर्डर के बिखरने से वह 300 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। अब ग्रीव्स ही चोटिल हो गए हैं, तो वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है।
भारतीय टीम को कोई परेशानी में नहीं है। टीम इंडिया पहले वनडे में नई गेंद से विकेट लेने में असफल जरूर रही थी लेकिन कुलदीप यादव ने मिडिल ओवर्स में 4 विकेट लेकर वापसी करवा दी। इसके बाद कप्तान
शुभमन गिल
और
विराट कोहली
की शतकीय पारियों ने आसान जीत दिलाई। इस मुकाबले में
रोहित शर्मा
बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। आइए दूसरे वनडे से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: तीरंदाजी में गोल्ड की बरसात, अब मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने दिलाया मेडल
IND vs WI दूसरा वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।
IND vs WI दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs WI दूसरा वनडे TV पर कहां दिखेगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। इस मुकाबला का मुफ्त में लुत्फ उठाने के लिए डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: Asian Games: एथलेटिक्स टीम ने लगाई मेडल की झड़ी, भारत की टॉप-10 में धांसू एंट्री
IND vs WI दूसरा वनडे मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर,
रवींद्र जडेजा
,
नीतीश कुमार
रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज - जॉन कैम्पबेल, जेवेल ऐंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जंगू, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स