logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव या संजू, चौथे टी20 में कौन करेगा ओपनिंग; मैच कहां दिखेगा? पूरा डिटेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और वह एक मैच रहते ही सीरीज कब्जाना चाहेगी। चौथे टी20 मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां जानिए।

Vaibhav Suryavanshi Sanju Samson

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (13 अक्टूबर) खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। रांची में 6 विकेट की हार के बाद टीम इंडिया ने इंदौर में बेहतरीन वापसी की और 13 रन से जीत हासिल कर सीरीज में फिर से बढ़त हासिल कर ली। अब मेजबान टीम सीरीज में कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर बराबरी हासिल करना चाहेगी।

 

टीम इंडिया इस मुकाबले में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, इस पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। पिछले मुकाबले में शिवम दुबे को बाहर कर नीतीश कुमार रेड्डी को खिलाया गया था। वहीं कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव खेले थे। आज देखना होगा कि श्रेयस क्या बदलाव करते हैं। वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना कम ही है। संजू सैमसन पिछले मुकाबले में जल्दी आउट हो गए थे लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर नहीं करना चाहेगी। आइए आपको मैच से जुड़ी सभी जानकारियां बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: छक्का मारने वाले बल्लेबाज से बदला कैसे ले रहे हैं नमन धीर? खुद बताया सीक्रेट

IND vs WI चौथा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs WI चौथा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI चौथा टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs WI चौथा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में 6 विकेट... जडेजा की टीम को चौंकाने वाले देव आदित्य सिंह कौन हैं?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

 

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें