logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: लवलीना ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, टॉप 5 में पहुंचा भारत

बॉक्सिंग में अपना दमखम जिताते हुए भारत की लवलीना ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस मेडल के बाद भारत पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 

एशियन गेम्स में जीत के बाद गोल्ड मेडल दिखातीं लवलीना

गोल्ड मेडल दिखातीं लवलीना, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स में आज का दिन भारत के लिए गोल्डन डे साबित हो रहा है। भारत की महिलाएं लगातार झंडे गाड़ रही हैं। तीरंदाजी में आए गोल्ड के बाद बॉक्सर लवलीना ने भी गोल्ड जीतकर भारत को टॉप 5 में पहुंचा दिया है। अब भारत के 12 गोल्ड मेडल हो गए हैं। रोचक बात है कि आज ही लवलीना का जन्मदिन भी है। वह इससे पहले 2023 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं।

 

इस एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करती आ रहीं लवलीना ने फाइनल में चीन की बाओ जिई को 5-0 से हराया। लवलीना इस एशियन गेम्स में इंडिविजुएल गेम में गोल्ड जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। उनके अलावा शूटिंग में नीरू ढांढा ने ही इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जाती है। बाकी के 10 गोल्ड मेडल टीम या मिक्स्ड गेम्स में आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: तीरंदाजी में भारत को मिला चौथा गोल्ड, साउथ कोरिया को हराया

क्या बोले लवलीना के पापा?

अपनी बेटी की कामयाबी पर लवलीना के पिता तिकेन बोरगोहेन ने कहा है, 'बहुत अच्छा लगा है और हम लोग बहुत खुश हैं। उनका आज जन्मदिन हैं और उन्होने गोल्ड जीत लिया। यह एशियन गेम्स का उनका पहला गोल्ड है। वह बहुत मेहनत कर रही हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि सिल्वर मेडल है और इसका कलर चेंज करना बाकी है। उन्होंने वह करके दिखाया है। मैं देशवासियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उसके लिए प्रार्थना की।'

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में बनाई जगह

कैसा रहा है लवलीना का करियर?

29 साल की लवलीना आमतौर पर 75 किलोग्राम वर्ग में ही खेलती रही हैं। हालांकि, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में वह 69 किलोग्राम वर्ग में खेली थीं और कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह 2023 के एशियन गेम्स में सिल्वर और 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर जीता था। बता दें कि लवलीना असम के गोलाघाट की रहने वाली हैं।


इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। 

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें