भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। आखिरी वक्त में आए एक गोल ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी और फाइनल में भारत की जगह भी पक्की कर दी। फाइनल मैच 3 अक्तूबर को खेला जाएगा। उधर दूसरा सेमीफाइनल मैच मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता टीम ही भारत के खिलाफ फाइनल में खेलेगी।
आखिरी के पांच मिनट का खेल शुरू होने से पहले भारत और पाकिस्तान 3-3 की बराबरी पर थे। आखिरी वक्त में आए अभिषेक के गोल ने भारत को जीत दिला दी। इससे पहले हरमनप्रीत ने 2 और सुखजीत ने एक गोल करके भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई थी लेकिन पाकिस्तान ने अच्छी वापसी करते हुए स्कोर 3-3 पर ला दिया था। ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा लेकिन अभिषेक ने आखिरी वक्त में गोल करके खेल पलट दिया।
यह भी पढ़ें: Asian Games: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को धोया, अब फाइनल में PAK से मुकाबला
कैसा चला मैच?
शुरुआत समय में पाकिस्तान ने जबरदस्त अटैक किया लेकिन भारतीय टीम का डिफें सही थी। गोलकीपर ने भी शानदार खेल दिखाया। क्वार्टर 1 में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 ही रह गया। शुरुआत में मिले कई पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय टीम गोल में तब्दील नहीं कर पाई थी लेकिन पांचवें पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत ने गोल में बदलकर भारत को पहली बढ़त दिलाई।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के वे बड़े फैसले जिनसे बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर
भारत का दूसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर के जरिए ही आया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर गोल करके टीम को 2-2 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान को भी मौका पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला लेकिन वह इसे भुना नहीं पाया। इस मैच के दो गोल की बदौलत हरमनप्रीत सिंह 10वें गोल पर पहुंच गए थे और भारतीय टीम ने 50 गोल का आंकड़ा छू लिया। अब इस मैच के बाद भारतीय टीम के कुल 53 गोल हो गए हैं।