logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को हराया, प्रतिका रावल ने जड़ा शतक

जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था लेकिन वह भारत की धारदार गेंदबाजी के सामने 200 के नीचे ही सिमट गई। टीम इंडिया ने टारगेट को 137 गेंद शेष रहते हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Pratika Rawal

प्रतिका रावल, Photo Credit: BCCI Women/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (23 अक्टूबर) को खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। श्री चरणी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए उसे 197 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। चरणी ने 10 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। क्रांति गौड़ ने 3 विकेट चटकाए।

 

इसके बाद छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की। स्मृति 32 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद प्रतिका और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को कोई और झटका नहीं लगने दिया और उसे आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। प्रतिका ने 96 गेंद में 15 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा।

 

शेफाली ने 33 गेंद में नाबाद 64 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत ने 198 रन का टारगेट 27.1 ओवर में बेहद आसानी से हासिल कर लिया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें