logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सस्पेंस खत्म, RCB के खिलाफ खेलेंगे बुमराह, ये होगी MI की प्लेइंग-XI

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं। बुमराह के आरसीबी के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस था, जो अब खत्म हो गया है।

Jasprit Bumrah IPL 2025

जसप्रीत बुमराह। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बुमराह पीठ की चोट के कारण मुंबई इंडियंस (MI) के शुरुआती 4 मैचों से बाहर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी पीठ की चोट उभर आई थी, जिसके बाद वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 7 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी कि बुमराह उनके स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं। अब MI के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने कन्फर्म कर दिया है कि बुमराह आरसीबी के खिलाफ प्लेइंग-XI का हिस्सा होंगे।

 

बुमराह के मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें मैदान पर उतरने में अभी समय लग सकता है। इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि बुमराह आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेंगे। वह 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उतर सकते हैं। मगर जयवर्धने ने अपने बयान से सस्पेंस खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह कल रात आ गए थे। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और कल खेलेंगे।  

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज आज लगाएंगे 'शतक'? जहीर-बुमराह के क्लब में मिलेगी एंट्री

 

 

रोहित शर्मा की चोट पर भी आया अपडेट

 

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा घुटने में चोट के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। जयवर्धने ने रोहित की फिटनेस पर भी अपडेट दिया है। MI के कोच ने कहा कि रोहित ठीक हैं। वह आज बल्लेबाजी करेंगे। जयवर्धने के बयान से साफ है कि रोहित शर्मा फिट हो गए हैं। वह नेट्स में प्रैक्टिस करने वाले हैं। आरसीबी के सामने वह पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, तकदीर मुस्कराई तो IPL में छा गए ये धुरंधर

 

बुमराह के लिए इस गेंदबाज को जाना होगा बाहर

 

जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस को मजबूत मिलेगी। बुमराह के टीम में आने से अश्विनी कुमार को बाहर बैठना पड़ सकता है। अश्विनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट नई गेंद के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे। मिचेल सैंटनर स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्हें विग्नेश पुथुर का साथ मिलेगा।

 

RCB के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-XI:

 

रोहित शर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

इम्पैक्ट प्लेयर - विग्नेश पुथुर


और पढ़ें