logo

ट्रेंडिंग:

मिचेल स्टार्क ने छोड़ा IPL, अब 11.75 करोड़ रुपए में से कितने मिलेंगे?

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के लिए दोबारा भारत आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क को अब करोड़ों रुपए की चपत लग सकती है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Mitchell Starc IPL 2025

मिचेल स्टार्क। (Photo Credit: IPL/X)

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों लिए भारत आने से इनकार कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा रहे स्टार्क ने अपने फैसले के बारे में फ्रेंचाइजी को बता दिया है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में DC ने स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टार्क पूरे सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं रह पाए। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

 

न्यूज एजेंसी AAP की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचती और फाइनल तक का सफर तय करती है तो स्टार्क को अपनी सैलरी का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा। DC फाइनल में नहीं पहुंचने पर भी स्टार्क को तकरीबन 3 करोड़ 85 लाख रुपए की चपत लग सकती है। यानी स्टार्क को आईपीएल 2025 बीच में छोड़ने के चलते 11.75 करोड़ रुपए में से लगभग 8 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: मानसिक थकान के चलते कोहली ने लिया संन्यास, रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा

 

धर्मशाला में रद्द हुए मैच का हिस्सा रहे थे स्टार्क

 

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला बीच में रोक दिया गया था। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ड्रोन हमले की खतरे को देखते हुए यह मैच रद्द घोषित कर दिया गया। इसके बाद आईपीएल 2025 भी स्थगित हो गया था। धर्मशाला एयरपोर्ट बंद होने के चलते पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली लाया गया। 

 

आईपीएल 2025 स्थगित होने के बाद ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। 17 मई से मौजूदा सीजन फिर से शुरू होने जा रहा है लेकिन जो विदेशी प्लेयर धर्मशाला में रद्द हुए मैच का हिस्सा रहे थे, वह भारत वापस आने से इनकार कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क भी धर्मशाला में उस मैच में मैदान पर उतरे थे। स्टार्क के अलावा डोनोवन फरेरा ने भी आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए आने से इनकार कर दिया है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। फाफ डुप्लेसी का आना भी तय नहीं है। उधर पंजाब किंग्स के जोश इंग्लिस भी आना-कानी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से कौन हुआ बाहर, किसे मिली एंट्री, BCCI ने दी पूरी अपडेट

 

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

 

विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस सीजन के अपने हाईएस्ट विकेट टेकर स्टार्क की जगह भरने के लिए DC ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया था लेकिन उनके भी आने में पेच है। मुस्तफिजुर को पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से NOC लेना होगा। वह फिलहाल बांग्लादेश टीम के साथ UAE में हैं। दिल्ली कैपिटल्स 11 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उसे टॉप-4 में फिनिश करने के लिए अपने बाकी बचे 3 मैचों को जीतना होगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap