logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025 से कौन हुआ बाहर, किसे मिली एंट्री, BCCI ने दी पूरी अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 फिर से 17 मई से शुरू हो रहा है। इससे पहले धड़ाधड़ रिप्लेसमेंट का ऐलान हो रहा है। पूरी अपडेट यहां जानें।

Mayank Yadav IPL 2025

मयंक यादव। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 के दूसरे लेग की शुरुआत 17 मई से हो रही है। नए शेड्यूल के अनुसार, टूर्नामेंट 3 जून तक चलेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल स्थगित करना पड़ा था। दोनों देशों के बीच सीजफायर होने के बाद BCCI ने रिवाइज शेड्यूल जारी की थी, जो इंटरनेशनल कैलेंडर से टकरा रहा है। इस कारण कई विदेशी खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले आईपीएल छोड़ सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजियों ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं मौजूदा सीजन के बचे हुए मैचों के लिए किन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है और कौन प्लेऑफ मिस करने वाले हैं।   

 

मयंक यादव चोट के कारण बाहर

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ की चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। LSG ने उन्हें 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि चोट के कारण मयंक फ्रेंचाइजी से देरी से जुड़े थे। इस सीजन LSG के लिए उन्होंने दो ही मैच खेला। मयंक के रिप्लेसमेंट के तौर पर LSG ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओरूर्क को 3 करोड़ रुपए में साइन किया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'नदीम मेरा करीबी दोस्त नहीं', नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

 

PBKS में काइल जेमिसन की एंट्री

 

पंजाब किंग्स (PBKS) ने लॉकी फर्ग्यूसन की जगह काइल जेमिसन को अपनी टीम में शामिल किया है। फर्ग्यूसन PBKS के लिए 4 मैच खेलने के बाद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उन्हें जेमिसन ने रिप्लेस किया है। न्यूजीलैंड के पेसर जेमिसन 2 करोड़ रुपए में PBKS के साथ जुड़े हैं। वह दूसरी बार आईपीएल में भाग लेंगे। इससे पहले वह आईपीएल 2021 में आरसीबी का हिस्सा थे। जेमिसन हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते नजर आए थे।

 

GT ने प्लेऑफ के लिए मेंडिस को साइन किया

 

गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को 75 लाख रुपए में साइन किया है। जोस बटलर लीग स्टेज की समाप्ति के बाद इंग्लैंड लौट जाएंगे। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज आईपीएल प्लेऑफ से टकरा रही है। ऐसे में बटलर के रिप्लेसमेंट के तौर पर GT ने मेंडिस को साइन किया है। मेंडिस भी PSL 2025 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: WTC विनर की प्राइज मनी दो गुना बढ़ी, टीम इंडिया भी होगी मालामाल

 

MI से जुड़ सकते हैं बेयरस्टो

 

मुंबई इंडियंस (MI) अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है तो उसे विल जैक्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। विल जैक्स नेशनल ड्यूटी के चलते MI के आखिरी लीग मैच के बाद आईपीएल छोड़ देंगे। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में उन्हें रिप्लेस करने के लिए इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टो के संपर्क में है। बेयरस्टो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। वह पिछले साल से ही इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं। बेयरस्टो NOC मिलते ही मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं। 
 
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी खेलेंगे पूरा आईपीएल

 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चलते वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ (LSG), शरफेन रदफोर्ड (GT) और रोमारियो शेफर्ड (RCB) के प्लेऑफ में उपलब्धता पर संशय थी लेकिन BCCI ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को बता दिया है कि ये खिलाड़ी पूरे सीजन तक बने रहेंगे। LSG प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है। GT और RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में कैरेबियाई खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी।

 

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी 26 मई को छोड़ देंगे IPL

 

आईपीएल 2025 के बाद 11 जून को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल खेला जाना है। साउथ अफ्रीकी टीम WTC फाइनल की तैयारी करने के लिए अपने खिलाड़ियों को बुला रही है। बीसीसीआई ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स 26 मई तक आईपीएल छोड़ देंगे। ट्रिस्टन स्टब्स (DC), कैगिसो रबाडा (GT), कॉर्बिन बॉश (MI), रायन रिकलटन (MI), मार्को यानसन (PBKS), लुंगी एनगिडी (RCB) जैसे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले मिस स्वदेश लौट जाएंगे।

Related Topic:#IPL 2025

और पढ़ें